Post your news
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए दूध के साथ पिएं ये 3 चीज, दिखने लगेगा जबरदस्त असर।

हर पुरुष को अपनी फीमेल पार्टनर के सामने लंबे समय तक सेक्स कर पाने की शक्ति का प्रदर्शन करना अच्छा लगता है। ऐसे में इसके लिए कई पुरुष सेक्स से पहले की तरह के सप्लीमेंट और दवा भी लेते हैं। लेकिन आपको बता दें यह सभी उपाय एक समय के बाद सेक्सुअल हेल्थ पर विपरीत प्रभाव दिखाने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक के बारे में यहां बता रहे हैं, जिससे आप लंबे समय तक बेड पर टिके रह सकते हैं, वो भी बिना किसी नुकसान के।

दूध+शहद
दूध में शहद डालकर पीने से स्टेमिना बढ़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूध से सेक्स ड्राइव बढ़ता है। साथ ही कई सारे पोषक तत्वों के होने से इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक सेक्स कर पाते हैं। इसे सेक्स से ठीक 1 घंटा पहले पीना बहुत फायदेमंद होता है।
शिलाजीत+ दूध
शिलाजीत को लंबे समय से सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए यूज किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप सेक्स करने से 2 घंटे पहले हल्के गर्म दूध में शिलाजीत को मिलाकर पीते हैं, तो सेक्स टाइमिंग बढ़ जाती है।
मूसली+ दूध
दूध में मूसली मिलाकर पीने से नपुंसकता और शीघ्रपतन की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। ऐसे में रोज 15 ग्राम मूसली की जड़ को 1 कप दूध में उबालकर पिना आपके खत्म होते है सेक्स लाइफ के मजे को दोगुना तेजी से बढ़ा सकता है।
ये चीज भी है जबरदस्त
तरबूज एक नेचुरल वियाग्रा की तरह होता है, जो लंबे समय तक लिंग को सख्त रखने का काम करता है। हर दिन एक गिलास तरबूज का जूस आपके सेक्स पावर को कई गुना तक बढ़ सकता है। ऐसा तरबूज में मौजूद साइट्रिनलाइन नामक एमिनो एसिड के कारण होता है।
यह आर्टिकल मिडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रसारित किया गया है।
Post your news
OpenAI ने iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का नया शॉर्टकट पेश किया, SearchGPT अब और भी आसान…..

OpenAI ने हाल ही में iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का एक नया शॉर्टकट पेश किया है, जो यूजर्स के लिए SearchGPT या ChatGPT Search फीचर का उपयोग और भी सरल बना देगा। यह फीचर पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था और अब इसके साथ एक शॉर्टकट जोड़ा गया है। फिलहाल, यह सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैसे जोड़ें SearchGPT शॉर्टकट?
- सबसे पहले, iOS या iPadOS डिवाइस पर Apple Shortcuts ऐप खोलें।
- यदि आपके डिवाइस में ChatGPT ऐप इंस्टॉल है, तो शॉर्टकट लिस्ट में “SearchGPT” विकल्प दिखाई देगा।
- इसे होम स्क्रीन पर जोड़ने के लिए “Open SearchGPT” विकल्प को चुनें।
- यह शॉर्टकट Siri के माध्यम से भी सक्रिय किया जा सकता है, बशर्ते कि डिवाइस में iOS 18.1 अपडेट हो।
- SearchGPT OpenAI के नेविगेशन सर्च इंजन का उपयोग करके वेब ब्राउज़िंग की सुविधा प्रदान करता है।
- यह ChatGPT के ज्ञान-आधार से बाहर के सवालों के जवाब भी दे सकता है और वेब पेजों के लिंक के साथ उत्तर दिखाता है, जिससे यूजर्स जानकारी की सत्यता की जांच कर सकते हैं।
SearchGPT का उपयोग कैसे करें? SearchGPT फीचर को सामान्यतः ChatGPT के टेक्स्ट फील्ड के नीचे स्थित ग्लोब आइकन पर टैप करके सक्रिय किया जा सकता है। शॉर्टकट आइकन से यह प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है। एप्लिकेशन खोलते ही यह वेब सर्च ऑप्शन को ऑटोमैटिकली सक्रिय कर देता है।
SearchGPT का महत्व
OpenAI ने अक्टूबर में SearchGPT फीचर पेश किया, जिसे वेब पर बेहतर तरीके से जानकारी खोजने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण माना गया है। यह न केवल ChatGPT की सीमाओं को बढ़ाता है, बल्कि यूजर्स को अधिक सटीक और प्रमाणित जानकारी तक पहुंचने में भी मदद करता है। iOS और iPadOS उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो ChatGPT को और भी सुविधाजनक और शक्तिशाली बनाता है।
#ChatGPT #OpenAI #SearchGPT #iOSUpdate #iPadOS #TechNews #AI #ShortcutsApp #WebSearch #Siri #TechnologyUpdate
Delhi
गोवर्धन पूजा 2024: भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें खास भोग, पाएं अपार कृपा !

नई दिल्ली: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मुरलीधर को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय खाने की चीजों को भोग में शामिल किया जाता है।
गोवर्धन पूजा में भोग का महत्व
इस पूजा में भोग के लिए निम्नलिखित सामग्रियों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है:
- माखन मिश्री: मुरलीधर की माखनचोरी की कई कथाएं प्रचलित हैं। उन्हें माखन बहुत प्रिय था, इसलिए माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं।
- कढ़ी चावल और अन्नकूट: कढ़ी-चावल का भोग भी विशेष रूप से तैयार किया जा सकता है। मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से घर में सुख, संपदा और समृद्धि आती है, और श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
- खीर, रसगुल्ला और जलेबी: इसके अलावा, खीर, रसगुल्ला, जलेबी, रबड़ी, जीरा-लड्डू और मालपुआ जैसे मिठाइयों का भोग भी मुरलीधर को अति प्रिय है।
- पंचामृत और गोघृत: पंचामृत, गोघृत, शक्कर पारा, और मठरी जैसे व्यंजन भी भोग में शामिल करने से लाभकारी माने जाते हैं।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024
पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 2024 में 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और यह 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। उदयातिथि के चलते अन्नकूट पूजा 02 नवंबर को मनाई जाएगी।
National
Diwali 2024 Wishes: अपने प्रियजनों को भेजें खूबसूरत संदेश और पाएं मां लक्ष्मी की कृपा!

दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है और इसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह रोशनी का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। हर साल यह पर्व दिवाली कार्तिक महीने में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।
इस महापर्व को और भी खास बनाने के लिए यहां दिए गए शुभ संदेश (Diwali 2024 Wishes) अपने प्रियजनों को साझा करें, जो इस प्रकार हैं:
- आपको बहुत-बहुत शुभ एवं समृद्ध दीवाली की शुभकामनाएं। दीयों की रोशनी आपको खुशी और सफलता की राह पर ले जाए, हैप्पी दीवाली।
- लक्ष्मी-गणेश की कृपा से आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो। शुभ दीपावली 2024।
- इस दीवाली पर, मैं माता लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि वह आपको धन, स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें। आप और आपका परिवार शांति और आनंद के साथ इस दिन का आनंद लें। दीवाली की बधाइयां!
- यह दीवाली आपके लिए नए अवसर, नई उपलब्धियां और नए सपने लेकर आए। आप एक सितारे की तरह चमकें, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह दीवाली आपके जीवन को इंद्रधनुष के रंगों जैसे भर दे, जिससे आप जीवन की सुंदरता और विविधता का अनुभव कर सकें। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दीवाली समृद्धि और प्रचुरता का त्योहार है। इस दिन आप उन सभी अच्छी चीजों को आकर्षित करने में कामयाब हों, जिनकी आप इच्छा रखते हैं और जिनके हकदार हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस दीवाली पर, मुझे आशा है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे रहेंगे। आपकी दीवाली मंगलमय हो।
इस दीवाली, अपने प्रियजनों को ये शुभकामनाएं भेजकर इस त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएं।
Blog17 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag16 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job13 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Dehradun20 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Udham Singh Nagar19 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun20 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग






































