Uttarakhand
यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास आठ मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात रहेंगा बंद, ये रहेंगा समय।

उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले चार दिन आठ मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात बंद रहेगा। इन चार दिनों में लगभग साढ़े छह घंटे तक हाईवे बंद रहेगा।

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।
इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था, जिसे देखते हुए डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबे व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान का स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने के साथ ही मलबे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे बंद रहेगा हाईवे
सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
दोपहर 2:45 बजे से शाम पांच बजे तक
Haldwani
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार दो किशोरियां सड़क पर गिर गईं।
हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी चला रही किशोरी को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी उसकी 14 वर्षीय रिश्तेदार वाहन के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वाहन चालक को पकड़ लिया। इस दौरान वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कुछ समय के लिए यातायात रहा प्रभावित
हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी अपने रिश्तेदारों के यहां छुट्टियां बिताने आई हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीट, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
big news
NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Dehradun News : नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
Table of Contents
NEET पेपर लीक पर दून में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सचिवालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जबकि कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास किए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। बाद में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
Cricket23 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
big news23 hours agoकेशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
Dehradun18 hours agoराजधानी देहरादून में शिक्षकों की महापंचायत, मांगें पूरी ना होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
almora20 hours agoशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun21 hours agoदेहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
big news18 hours agoNEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Breakingnews2 hours agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीट, हालत गंभीर
Haldwani2 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत




































