Accident
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार), ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी के निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
big news
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

Tehri Accident : टिहरी में सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की मौत, दरवाजा काटकर निकाला शव
Tehri Accident : टिहरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हुआ। ब्यासी क्षेत्र के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा टकराई।
कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम ने वाहन में फंसी एक महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन के हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसे में सात लोग घायल
कड़ी मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
big news19 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
big news23 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Pithoragarh23 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?
Uttarakhand21 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news18 hours agoवैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी
Cricket2 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews1 hour agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news3 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी







































