Accident
दर्दनाक हादसा: कोटद्वार बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत।

कोटद्वार – उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।
Udham Singh Nagar
Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल

RUDRAPUR ACCIDENT NEWS: उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को उजागर कर दिया है। इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर जा रहा युवक भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मुख्य बिंदु
काम पर जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, कैथुलियां गाँव निवासी रणजीत सिंह की पुत्री आंचल राना अपने रिश्तेदार संदीप सिंह राना के साथ मोटरसाइकिल से Dabur India Limited, सिडकुल पंतनगर में काम पर जा रही थी। सुबह के समय जब दोनों SIDCUL पंतनगर क्षेत्र में Britannia Industries फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
RUDRAPUR ACCIDENT युवती गंभीर, युवक भी घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आंचल राना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं संदीप सिंह राना को ट्रक चालक बाइक समेत कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसे भी चोटें आईं।
चालक फरार, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, पहले उपचार को प्राथमिकता देने के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी देर हुई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के पिता रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सिडकुल क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Nainital
NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक की मौत
NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गई.
मुख्य बिंदु
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF
आपदा कंट्रोल रूम से सुबह 7:27 बजे नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक बस हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलने पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 घायलों को बचाया गया
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पाया गया कि बस सड़क पर पलटी हुई थी और उसमें लगभग 15–16 यात्री सवार थे. SDRF टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और 7 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया.

एक यात्री की मौत, जांच जारी
हालांकि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, टीम ने अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Uttarakhand
Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल

नैनीताल में गेठिया के पास खाई में गिरी कार, हादसे में उन्नाव के 2 पर्यटकों की मौत, 2 घायल
Nanital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर समाने आ रही है. जहाँ पर मल्ला गेठिया के पास एक कार हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिर गई. कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुख्य बिंदु
गेठिया के पास खाई में गिरी कार
शनिवार सुबह नैनीताल जिले के मल्ला गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जहाँ पर एक चार खाई में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग सवार थे जिनमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
ये भी पढ़ें_ मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा, साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें_ PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल
जागेश्वर जा रहे थे सभी लोग
हादसे का शिकार हुई कार में कुल 4 लोग सवार थे , सभी लोग उन्नाव (उत्तर-प्रदेश) के निवासी हैं. सभी लोग जागेश्वर जा रहे थे. हल्द्वानी से आगे गेठिया क्षेत्र में पहुँचते ही उनका वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा.
हादसे में मृतक
- अंकित चौधरी, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
- अभिराज, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
हादसे में घायल
- अतुल दूबे
- श्याम
Cricket23 hours agoRCB vs CSK Dream11 Team Match 11 IPL 2026 : ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun24 hours agoदेहरादून में सीएम धामी ने किया पुस्तक महोत्सव शुभारंभ, स्कूली बच्चों से भी की मुलाकात
Uttarakhand24 hours agoUTTARAKHAND POLITICS: 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी कुमारी शैलजा, संगठनात्मक बैठकों पर जोर
Roorkee2 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा






































