Udham Singh Nagar
रुद्रपुर और काशीपुर नगरों के लिए खुला खजाने का द्वार, करिए क्लिक जानिए योजना…

उधम सिंह नगर – ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और काशीपुर महानगरों के लिए यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक ने खजाना खोल दिया है। दोनों महानगरों में शुद्ध पेयजल के लिए बैंक ने 916 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पेयजल परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक ने रुद्रपुर और काशीपुर महानगर के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए निवेश किया है। इसमें रुद्रपुर के खाते में 483 करोड़ तो काशीपुर के खाते में 433 करोड़ रुपये आए हैं। इस धनराशि से दोनों महानगरों में 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। साथ ही छह पुराने ट्यूबवेलों को उच्चीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक तैयार किए जाएंगे। दोनों महानगरों में 1000 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 65 हजार परिवारों का पूरे 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।
स्कॉडा ऑटोमेटिक प्रणाली करेगी मॉनिटरिंग
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की इस धनराशि से जिले के दोनों महानगरों में हो रहे पेयजल संबंधी विकास कार्य की मॉनिटरिंग स्कॉडा ऑटोमेटिक प्रणाली से की जाएगी। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की माने तो यह एक उन्नतिशील प्रणाली है। इस प्रणाली के जरिये इस बड़ी परियोजना की पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें जिस निर्माण कंपनी को कार्य सौंपा जाएगा, उसे कार्य पूरा होने के पांच वर्ष तक परियोजना का रखरखाव करना है।
रुद्रपुर में परियोजना का हाल
परियोजना के लिए मिली कुल धनराशि – 483 करोड़
नए ट्यूबवेल निर्माण – 25
पुराने ट्यूबवेल का जीर्णोद्धार – 04
पाइपलाइन – 550 किमी
ओवरहेड टैंक का निर्माण – 07
लाभांवित परिवार – 33 हजार
काशीपुर परियोजना का हाल–
परियोजना के लिए मिली कुल धनराशि – 433
नए ट्यूबवेल निर्माण – 27
पुराने ट्यूबवेल का जीर्णोद्धार – 02
पाइपलाइन – 450 किमी
ओवरहेड टैंक का निर्माण – 10
लाभांवित परिवार – 30 हजार
परियोजना प्रबंधक, कुलदीप सिंह ने बताया कि यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की परियोजना के लिए काशीपुर में 433 और रुद्रपुर के लिए 483 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार की गई है। डीपीआर को शासन की अनुमति के लिए भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर आदि की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
Treasury, door, opened, Rudrapur, Kashipur, cities, scheme, kashipur, rudrpur, udhamsinghnagar, uttarakhand
Udham Singh Nagar
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा में सुरई वन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।
Table of Contents
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
खटीमा की सुरई वन क्षेत्र में सुबह वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुरई बीट संख्या-05 के पास कर्मचारियों को खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला।
शव के आसपास मिले बाघ के पगचिह्न
इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज किया। इसी दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले। प्रारंभिक आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहीं, सत्रहमील पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और वन विभाग की टीमें युवक की शिनाख्त करने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आम लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी जा रही है।
Udham Singh Nagar
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत

Sitarganj News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा
जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी दो बेटियों अनिष्का (7) और राधिका (10) के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों सितारगंज-किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं।
मां और 7 साल की बेटी की मौत
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और उनकी सात वर्षीय बेटी अनिष्का को काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद तीनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राधिका का उपचार किया गया।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Udham Singh Nagar
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khatima News : ऊधम सिंह नगर के खटीमा में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पिता को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों भाइयों ने युवती के पिता के साथ मारपीट की और इसी दौरान चारपाई की पाटी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Table of Contents
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया सिर पर वार
पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर की है। खटीमा क्षेत्र में एक युवती सरकारी नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा। युवती के पिता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय और उसके भाई सुभाष ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान संजय ने चारपाई की पाटी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।\
इलाज के दौरान पिता की मौत
घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन 28 सितंबर को रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर खटीमा कोतवाली में धारा 103(1), 117(2), 3(5) और 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामला गंभीर होने के चलते एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुराने रेलवे फाटक, खेतल संडा खाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय संजय और 33 वर्षीय सुभाष, दोनों पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं। बुधवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Uttarakhand24 hours agoमसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
Bageshwar22 hours agoबागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
Kotdwar19 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews17 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह
Haridwar33 minutes agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना







































