Accident
बागवान में आकांक्षा होटल के पास ट्रक और सूमो की हुई आमने सामने भिडत, हादसे में 10 लोग घायल।

देहरादून – कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बागवान में आकांक्षा होटल के पास सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायलों के नाम
अजय पुत्र लेखूं मल ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद उम्र 47 वर्ष
सोनिया पुत्री अजय निवासी उपरोक्त उम्र 17 वर्ष
काजल पत्नी अजय निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष
मोहित पुत्र अजय निवासी उपरोक्त उम्र करीब 22 वर्ष
प्रिया पत्नी अरुण निवासी दिल्ली उम्र 21 वर्ष
यूबी पुत्री अरुण उम्र 3 वर्ष निवासी दिल्ली
अरुण पुत्र नामालूम,( प्रिया का पति )उम्र 37 वर्ष निवासी दिल्ली
एकांत राठौर पुत्र रामपाल राठौर निवासी गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष
जितेंद्र पुत्र हंसी लाल निवासी मथुरा उम्र 24 वर्ष 10- रोहित पुत्र कालीचरन निवासी ना मालूम उम्र 23 वर्ष
सेमुअल मसीह पुत्र सुरजीत मसीह निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश उम्र करीब 25 वर्ष( चालक टाटा सुमो)
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Accident
Vikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल

चिट्टाड से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत
Vikasnagar Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ पर सवारियों से भरा हुआ एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 लोगों के घायल हों एकी खबर सामने आ रही है.
मुख्य बिंदु
विकासनगर में सवारी वाहन हादसे का शिकार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चिट्टाड से विकास नगर की ओर सवारी लेकर आ रहा था. जो बायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.
भीषण हादसे में एक की मौत सात घायल
बताया जा रहा है कि वाहन में टोटल आठ लोग सवार थे. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Cricket16 hours agoIND-A vs NEP-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
Trending20 hours agojee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Breakingnews23 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
big news21 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मेडिकल रिलीफ पोस्ट की बढ़ाई जाएगी संख्या
Tehri Garhwal18 hours agoग्लोबल डिटिनेशन के रूप में विकसित की जाएगी टिहरी झील, मुख्य सचिव ने प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Haridwar19 hours agoकांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान
big news24 hours agoलगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में पुलिस, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान
Breakingnews22 hours agoबिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल






































