Dehradun
उत्तराखंड ने पीएम मोदी जन्मदिन स्वास्थ्य अभियान में हासिल की बड़ी सफलता, क्लिक कर देखें आंकड़े

देहरादून: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की पहल से प्रदेश में चलाए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अभियान के तहत अब तक 13.48 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं…जबकि शुरू में स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक प्रदेश भर में आयोजित 21,268 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से संचालित किया गया। इन शिविरों में स्क्रीनिंग और स्पेशलिटी कैंप के जरिए लोगों को विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच और परामर्श मुहैया कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 5.87 लाख लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच हुई है वहीं 5.5 लाख से अधिक लोगों ने मधुमेह (डायबिटीज) की जांच कराई है। कैंसर की जांच में भी 4.90 लाख लोग शामिल हुए, जिसमें मुख, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा टीबी जांच के तहत 95,628 लोगों का परीक्षण किया गया और निक्षय मित्र पोर्टल पर 13,155 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
सिकल सेल रोग की जांच 276 लोगों की हुई है और 23 सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। काउंसलिंग सेवाओं के माध्यम से 6.99 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 11,786 नए कार्ड बनाए गए हैं। साथ ही ई-रक्तकोष पोर्टल पर 67,807 रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ और 8,885 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए हैं। महिला स्वास्थ्य को भी विशेष प्राथमिकता देते हुए अब तक 87,954 गर्भवती महिलाओं का एएनसी (प्रेग्नेंसी चेकअप) कराया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को जनता का जो समर्थन मिल रहा है वह बेहद प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला स्वस्थ हो और हर परिवार सशक्त बने।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे ये स्वास्थ्य शिविर कैंसर, डायबिटीज, टीबी, और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और रोकथाम के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रमों का लाभ जरूर उठाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
Breakingnews
देहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त

Dehradun News : देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बैरागीवाला में हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में लोगों का आक्रोश कम होने का ही नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। जांच और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है।
प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जाएगी।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Breakingnews
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव

Dehradun News : आपसी रंजिश के चलते देहरादून में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में सनसनी
Dehradun News : देहरादून के विकासनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुरानी रंजिश के चलते भाजयुमो नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। जिस से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने आक्रोश में आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विवाद खेतों में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट में तीन भाई गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, हालांकि पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील कर रही है।
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
Breakingnews13 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
big news12 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Breakingnews8 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त







































