Dehradun
उत्तराखंड: आइस स्केटिंग रिंक में 13 साल बाद युवाओं को हुनर दिखाने का मिलेगा मौका, सरकार ने उठाया जिम्मा…रिंक का काम शुरू।

देहरादून – उत्तराखंड के युवाओं को आइस स्केटिंग रिंक में 13 साल बाद हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए सालों से बदहाल पड़े साउथ-ईस्टर्न एशिया के एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक को संवारने का काम अब शुरू हो गया है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में बने देश के इस एकमात्र इंडोर रिंक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने थे, लेकिन इसके बनने के बाद एक आयोजन को छोड़ यहां न कोई आयोजन हुए और न ही खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। दरअसल, रिंक बनने के बाद इसे एक निजी कंपनी की ओर से संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसी साल सरकार ने इसे संभालने का जिम्मा संभाला है। ऐसे में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद खत्म हुई आचार संहिता के साथ ही इस रिंक का कायाकल्प शुरू कर दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को उम्मीद है कि इस साल रिंक का लाभ उन्हें मिल सकता है।
साल 2011 में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से इस आइस स्केटिंग रिंक को बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने कहा, इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि विश्वस्तरीय रिंक होने के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर रिंक के खुलने से खिलाड़ियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें अपने राज्य में ही सुविधाएं मिलेंगी।
उत्तराखंड में एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक के बदहाल होने की वजह से वर्तमान में खिलाड़ी दूसरे राज्यों में अभ्यास करते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी बाहर नहीं जा पाते वह सीमेंट के ट्रैक पर अभ्यास कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर बनी गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति की हालत बदहाल है। आलम यह है कि रखरखाव के अभाव में मूर्ति के आसपास घास उग आई है। इतना ही नहीं मूर्ति का रंग उतर जाने के चलते भी मूर्ति को पहचाना भी नहीं जा रहा है।
Dehradun
देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Dehradun News : देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक युवती की स्कूटी को रोका और उस से उसका धर्म पूछा। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों और युवती के बीच बहस हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म
देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कथित “लैंड जिहाद” के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में अवैध कब्जों और बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन प्रभावित हो रहा है।
बीच सड़क पर रूकवाई युवती की स्कूटी
प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ कार्यकर्ता एक युवती को रोककर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि युवती द्वारा मना करने पर उससे उसका धर्म पूछा गया। साथ ही उसकी स्कूटी को सड़क किनारे रुकवाकर उस पर प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया।

वीडियो सामने आने के बाद ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बजरंग दल ने दी मुख्यमंत्री आवास का घेराव की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जा सकता है।
Dehradun
बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

Dehradun News : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई एवं सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में हाल के दिनों में बढ़ते श्रमिक असंतोष और प्रदर्शन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) देहरादून कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।
Table of Contents
डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
प्रशासन को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सेलाकुई स्थित कुछ औद्योगिक प्रतिष्ठानों—जिनमें Lightanium Technology Pvt. Ltd., Dixon Technology तथा Global Medicos प्रमुख हैं—में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचनाएं फैलाकर श्रमिकों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अभिसूचना इकाई को सक्रिय कर दिया गया है तथा औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने धारा-१६३ के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं
सेलाकुई एवं सिडकुल क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के हथियार, लाठी, डंडा, तलवार या अन्य घातक वस्तु लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
-ईंट, पत्थर या हिंसा में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं का संग्रह करना भी प्रतिबंधित किया गया है।
-बिना अनुमति नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सार्वजनिक सभा, जुलूस एवं प्रदर्शन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
-किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है।
-बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा अन्य वाहनों के समूह में जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
-सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश औद्योगिक क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय माना जाएगा।
जारी आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा तथा संबंधित थाना प्रभारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन, श्रमिक संगठन एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखें तथा किसी प्रकार की अफवाहों एवं गलत सूचनाओं पर ध्यान ना दें।
big news
देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Dehradun News : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में उपद्रव, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार
Dehradun News : देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए फैक्ट्री परिसर और पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
देहरादून में सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी
सेलाकुई श्रमिक आंदोलन की आड़ में हुए उपद्रव पर दून पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सेलाकुई थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए उपद्रव और हिंसा में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रिजवान पुत्र रफत अली निवासी गांव करणपुर निबाह, थाना फरदान जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष, (डिक्शन कम्पनी) हाल पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून।
2- विकास पुत्र लक्ष्मी चंद उम्र 28 वर्ष निवासी गांव सडिया मुग़लपुरा थाना न्यूरिया हुसैनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (एवंटोर कम्पनी) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
3- रोहित सेमवाल पुत्र विष्णु दत्त सेमवाल उम्र 28 वर्ष निवासी 169 भेल सेक्टर नम्बर 01 रानीपुर मोड़ हरिद्वार (परचून की दुकान जमनपुर में) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
4- कैफ पुत्र फुरकान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हैदराबाद थाना सदर कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ( डिक्सन कंपनी ) हाल पता अकरम की बील्डिंग जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
5- फरदीन पुत्र फहीम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गौड़ी मौहल्ला देशनगर थाना कोतवाली जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
6- समीर पुत्र सिराज उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) , हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
7- अभिषेक गुप्ता पुत्र दीपू गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी गांव अटकोना थाना रामपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कमपनी),हाल पता दिनेश प्रसाद का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून
8- मोहम्मद कैफ पुत्र अकील उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कटरा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश (डिक्शन सलूशन), हाल पता आरिफ का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
9- सुजान पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 22 वर्ष निवासी नगतपुरा सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड (ईडी) हाल पता ईनाम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
10-हाशिम पुत्र यासीन उम्र 21 वर्ष निवासी गाँव लोधीपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश ( टाइटेनियम ) हाल पता अकरम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून ।
Cricket10 hours agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
Haridwar10 hours ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Pauri9 hours agoदिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…
Pithoragarh8 hours agoआदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
Dehradun7 hours agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
big news5 hours agoरामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Chamoli4 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
Nainital6 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना






































