Dehradun
उत्तराखंड: शहरों में कोई भी बड़ा व्यावसायिक प्रोजेक्ट बनाने से पहले देखा जाएगा यातायात पर प्रभाव, नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी।

देहरादून – अब शहरों में कोई भी बड़ा आवासीय या व्यावसायिक प्रोजेक्ट बनाने से पहले उसका यातायात पर प्रभाव देखा जाएगा। आवास विभाग नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। ट्रैफिक इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर ही उस प्रोजेक्ट का नक्शा प्राधिकरणों से पास हो सकेगा। अगर रिपोर्ट सही नहीं हुई तो नक्शा भी पास नहीं किया जाएगा।

शहरों में तेजी से बड़े-बड़े मॉल, आवासीय प्रोजेक्ट बन रहे हैं। इन प्रोजेक्ट की वजह से कई जगह पर यातायात की समस्या सामने आती है। बीते दिनों में उन सड़कों पर भी परियोजनाएं बन गईं, जहां यातायात का पहले से ही भारी दबाव रहता है। आसपास स्कूल होने की वजह से भी परेशानी होती है। ऐसे में उस परियोजना से आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लिहाजा, आवास विभाग ने इसका हल निकाला है। किसी भी आवासीय या व्यावसायिक परियोजना का नक्शा जमा कराने से पहले अब बिल्डर को पहले ट्रैफिक असेसमेंट कराना होगा। बिल्डर अपनी रिपोर्ट में ये बताएगा कि जहां परियोजना प्रस्तावित है, वहां यातायात का दबाव कैसा है। वहां की सड़क की चौड़ाई कितनी है और उसके सापेक्ष प्रतिदिन या प्रति घंटे वाहनों की आवाजाही कैसी है।
आसपास कोई स्कूल, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थल तो नहीं है, जिससे यातायात प्रभावित होता हो। इसकी रिपोर्ट संबंधित प्राधिकरण में जमा होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही नक्शा पास करने का फैसला लिया जाएगा। शासन स्तर पर ये बदलाव लागू करने पर मंथन चल रहा है। आवास विभाग के अफसरों ने बताया कि जल्द ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।
आवास विभाग का ये नियम केवल बड़ी परियोजनाओं के लिए होगा। छोटे प्रोजेक्ट के लिए पूर्व के नियमों से ही नक्शा पास होगा। राजधानी दून समेत कई शहरों में बढ़ते शहरीकरण के बीच यातायात की बड़ी समस्या बनती जा रही है।
Rishikesh
Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
स्कूटी को लेकर विवाद, बीच सड़क युवक पर धारदार हथियार से हमला
ऋषिकेश (Rishikesh) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से मारपीट की एक चिंताजनक खबर सामने आई. जहाँ पर दिनदहाड़े स्कूटी के विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे तत्काल एम्स अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
स्कूटी को लेकर विवाद बदला खूनी संघर्ष में
दरअसल, ये पूरा मामला कल गुरुवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम ऋषिकेश के व्यस्त परशुराम चौक पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहीं इस बार भक्ति के माहौल की जगह अफरा-तफरी और हिंसा का दृश्य देखने को मिला. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूटी को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
ये भी पढ़ें_ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
ऋषिकेश में स्कूटी विवाद से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, बनखंडी और गंगानगर क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच स्कूटी मांगने और देने को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार निकाल लिया. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, झगड़ा हिंसक हो चुका था.
ये भी पढ़ें_ गुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
युवक पर धारदार हथियार से हमला
इस दौरान सार्थक नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में युवक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर खून फैल गया. घटना के बाद चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS Rishikesh रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ नीरज सेमवाल के मुतबिक, एम्स में भर्ती घायल के मित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है.
घटना से लोगों में दहशत
इस वारदात के बाद परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है.
Dehradun
होली से पहले देहरादून में FDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे दूध, दही, पनीर और मावा के सैंपल

Dehradun News : होली से पहले राजधानी देहरादून में एफडीए की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ताबड़तोड़ छापेमारी से मौके पर दुकानदारों में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
होली से पहले देहरादून में FDA की ताबड़तोड़ छापेमारी
होली से ठीक पहले राजधानी के हनुमान चौक स्थित मावा मंडी में एफडीए की टीम ने बड़ी छापामारी की । त्योहार के सीजन में दूध, दही, पनीर और मावा में मिलावट की आशंका के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जांच के लिए भेजे दूध, दही, पनीर और मावा के सैंपल
डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कई दुकानों की सघन जांच की। शुरुआती निरीक्षण में बड़ी मात्रा में रखा गया मावा और पनीर संदिग्ध नजर आया। जिसके बाद मौके से नमूने जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दिए गए।

कुछ दुकानदार शटर गिराकर हुआ फरार
छापेमारी की भनक लगते ही कुछ दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए और मौके से फरार हो गए। विभाग अब ऐसे दुकानदारों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। बता दें कि होली के चलते ये कार्रवाई की गई थी। ताकि ग्राहकों तक नकली दूध, दही, पनीर और मावा ना पहुंचे।
big news
शिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand News :शिक्षा विभाग में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक
Uttarakhand News : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कई अधिकारियों के प्रमोशन किया गया हैं।
Table of Contents
शिक्षा विभाग बड़े पैमाने पर प्रमोशन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसी क्रम में अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को प्रमोट कर शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रमोशन सूची में शिक्षा विभाग के कई संयुक्त निदेशकों के नाम भी शामिल हैं।
अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज बड़े स्तर पर पदोन्नतियां की गईं। विभागीय आदेश के तहत अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को प्रमोट करते हुए शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को संयुक्त निदेशक से अपर शिक्षा निदेशक बना दिया गया है।
Dehradun24 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
Uttarakhand4 hours agoRudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
big news23 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Breakingnews4 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज
Cricket4 hours agoNZ vs ENG Dream11 Prediction 2026 : करो या मरो मैच में किन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव?
Lifestyle22 hours agoHow To Remove Holi Color: इन घरेलू नुस्खों से हटाएँ होली का रंग
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष




































