Dehradun
उत्तराखंड: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और अभिनेता अनुपम खेर ने सीएम धामी से की मुलाकात !

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेट की उन्होने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से सम्बधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फ़िल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 2024 की फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके इसके भी प्रयास किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियों प्रदान की गई है। उन्होने कहा की राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फ़िल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे ऐसा फ़िल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फ़िल्मों के लिए फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।
अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फ़िल्मकारों के लिए एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने यहाँ फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया, और स्थानीय लोगो द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फ़िल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया। फिल्म अभिनेता खेर ने कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है। अभी हाल ही “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में कि गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।
Dehradun
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस

Dehradun News : देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित एक बैंक शाखा में लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी बैंक कर्मचारी है। आरोप है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाई और 18 मार्च को रकम दूसरे बैंक खाते में जमा कराई।
पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहरू कॉलोनी शाखा के बैंक मैनेजर ने दूसरे बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पत्नी ने संयुक्त बैंक लॉकर से अपने और बेटे के आभूषण निकलवाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के गहने भी लॉकर से गायब हो गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गायब हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकर खोलने के दौरान बैंक मैनेजर भी मौजूद थे। साथ ही लॉकर संचालन से जुड़े दस्तावेजों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बदलाव किए गए।
दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप
शिकायत में लॉकर संचालन की श्रेणी को कथित तौर पर बदलकर ‘Anyone or Survivor’ किए जाने और बैंक के कुछ दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें इन बदलावों की जानकारी बाद में आरटीआई के जरिए मिले दस्तावेजों से हुई।
मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को बैंक मैनेजर, शिकायतकर्ता की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई है।
Uttarakhand
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Dehradun News : आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभाग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई विभागों ने अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं, कुछ विभागों की ओर से भेजी गई सूचियां भी अधूरी हैं।
देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के अनुसार, जनपद में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए रिजर्व कार्मिकों समेत विभिन्न निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण प्रशासन को मिला है।
तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं
कर्मचारियों का पूरा आंकड़ा नहीं मिलने से निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की अद्यतन और पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Roorkee9 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National6 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli7 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Chamoli4 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Bageshwar3 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Tehri Garhwal2 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार







































