Dehradun
उत्तराखंड: कांग्रेस ने जारी किया अपना वचन पत्र, नगर निकाय चुनाव में किए बड़े वादे…

देहरादून: उत्तराखंड की 101 नगर निकायों में 23 जनवरी, 2025 को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इसमें शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और गरीबों के कल्याण पर खास जोर दिया गया है।
वचन पत्र की मुख्य बातें…….
1. शहरी विकास और बुनियादी सुविधाएं !
– शहरी विकास बजट को बढ़ाने का दावा।
– सभी वार्डों में RO प्लांट लगाकर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता।
– जलभराव से राहत के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम।
– हर वार्ड में पार्कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण।
– स्ट्रीट लाइट और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा।
2. गरीबों और मलिन बस्तियों के लिए राहत
– मलिन बस्तियों का नियमितीकरण और पुनर्वास।
– स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना और बाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना का क्रियान्वयन।
– 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए बनाए गए कानून को दोबारा लागू करने का वादा।
3. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता
– हर घर से नियमित कचरा उठान और वैकल्पिक ट्रेचिंग ग्राउंड की योजना।
– मोहल्ला स्तर पर वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने के लिए समितियों का गठन।
– जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विस्तृत कार्य योजना।
4. महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा
– वार्ड स्तर पर CCTV कैमरे और महिला सशक्तिकरण केंद्र।
– रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना।
5. धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का विकास
– धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक शहरों को संरक्षित कर पर्यटन को बढ़ावा।
– स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर।
भाजपा पर निशाना
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर शहरी विकास बजट में कटौती और जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। 2007-08 में भाजपा ने शहरी विकास बजट को घटाकर 140 करोड़ कर दिया था।
जनता से वादा
कांग्रेस ने वादा किया है कि उनके नेतृत्व में नगर निकायों का विकास जनता की जरूरतों और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
23 जनवरी को होने वाले चुनावों में कांग्रेस के वादे जनता को कितना प्रभावित करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
#Uttarakhandmunicipalelections2025, #Congressmanifestofocus, #Urbandevelopmentpromises, #Environmentalprotectioninitiatives, #Welfareforslumdwellers
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Dehradun21 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news22 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun20 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar16 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket13 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans





































