Dehradun
उत्तराखंड: बीएलए की नियुक्ति से मतदाता सूची में सुधार, निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से की अपील…

देहरादून: प्रदेशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची संशोधन के दौरान अब राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अहम भूमिका निभाएंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक में बीएलए की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।
सचिवालय में हुई इस बैठक में डॉ. जोगदंडे ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की तैयारियों और संशोधन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी पोलिंग बूथों पर बीएलए की नियुक्ति की सुविधा प्रदान की गई है।
बीएलए की नियुक्ति से राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बीएलए के माध्यम से पात्र नागरिकों को मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी। डॉ. जोगदंडे ने कहा कि बीएलए द्वारा बीएलओ को 10 फार्म भेजे जा सकते हैं, जिनमें मतदाता का नाम जोड़ने, हटाने या अन्य संशोधन की जानकारी दी जा सकती है।
उन्होंने सभी दलों से बीएलए की नियुक्ति जल्द से जल्द पूरी करने का अनुरोध किया। बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी।
Dehradun
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग

Dehradun News : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम सहगल ने जसवीर कौर, आनंद और सोनिया आनंद पर मकान खरीदने के दौरान तय रकम का भुगतान नहीं करने और दिए गए चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
Table of Contents
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित हरिओम सहगल के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक मजबूरी के चलते 21 जून 2021 को खुड़बुड़ा मोहल्ले स्थित अपना मकान जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद को बेचा था। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन ही आरोपियों ने उनकी जेब से कुछ चेक निकाल लिए और भुगतान के लिए जो चेक दिए गए, वे बाद में बाउंस हो गए।
इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन आरोपी पक्ष कथित तौर पर अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला देहरादून स्थानांतरित किया गया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि सोनिया आनंद रावत के अलग-अलग बैंकों में तीन अलग-अलग नामों से खाते संचालित हैं।

MDDA की सील तोड़ने और मकान पर कब्जे का आरोप
हरिओम सहगल ने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2022 को पूर्व मंत्री के कथित संरक्षण में कुछ लोगों ने उन्हें जबरन मकान से बाहर निकाल दिया और भवन पर कब्जा कर लिया। उनका यह भी दावा है कि जिस भवन को वर्ष 2018 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सील किया था, उसकी सील भी अवैध रूप से तोड़ी गई।
Dehradun
देहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
Table of Contents
देहरादून में आधी रात मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, पटेलनगर पुलिस नयागांव के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की गोली पुलिस वाहन को भी लगी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घायल आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Dehradun
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 28 दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों के प्रभारी बदले

Dehradun News : देहरादून में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 28 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पुलिस चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।
Table of Contents
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 28 दरोगाओं के तबादले
तबादला सूची के अनुसार, आशारोड़ी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी अब ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी भेजा गया है।
कई चौकियों के प्रभारी बदले
एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इस फेरबदल के तहत अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी के इस फैसले से जिले की पुलिस चौकियों और फील्ड स्तर पर तैनाती में बदलाव हुआ है।

Udham Singh Nagar2 hours agoPTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत
Dehradun2 hours agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
National54 minutes agoDiwali 2026: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, जानें कब होगी लक्ष्मी पूजा
Dehradun17 minutes agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग













































