Dehradun
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, देखें कौन कहां से होगा चुनावी मैदान में….

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने इन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद शीघ्र ही नगर निगमों के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी, जिसमें महापौर के पद के प्रत्याशियों की सूची शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद प्रकाशित की जाएगी।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में जिला टोली कमेटियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ प्रत्येक नाम पर गहन चर्चा की गई।
इसके अलावा, पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई, जो सुबह से ही टिकट के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।
#BJPcandidateslist, #MunicipalelectionsUttarakhand, #BJPfirstlistannouncement, #Uttarakhandelectioncandidates, #BJPmayoralcandidates
Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था में हुआ बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन की तरफ से जारी तबादला सूची में आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड पुलिस में अधिकारियों के बंपर तबादले
उत्तराखंड शासन ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेर बदल किया है. जारी शासनादेश के मुताबिक 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ये बदलाव प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती के निर्देश
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य की पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली और सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ समय से प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे.
यहाँ देखें तबादला सूची

Dehradun
मानवता की मिसाल: CM राहत कोष में रिटायर्ड ब्रिगेडियर का ₹10 लाख योगदान

दैवीय आपदा प्रभावित बच्चों के लिए रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मानवीय पहल
देहरादून(DEHRADUN): समाज के प्रति दायित्व और मानवीय संवेदनाओं को आज भी जीवित रखने वाले लोग हमारे बीच मौजूद हैं। इसी भावना का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रू. की उदार राशि का योगदान दिया है। ये सहयोग आपदा पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों, विशेष रूप से बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर सीएम रिलीफ फण्ड में दिया 10 लाख रूपए
देहरादून के वसंत विहार निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर ये चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि ये राशि पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका को संबल देने के लिए प्रदान की गई है।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सराहनीय पहल: सीएम धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर जोशी की सराहना करते हुए कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी द्वारा किया गया यह योगदान राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है।
ब्रिगेडियर जोशी का यह कदम साबित करता है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का भाव समाप्त नहीं होता, बल्कि और अधिक सशक्त रूप में सामने आता है।
Dehradun
DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

नाले में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी
DEHRADUN: देहरादून से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मुख्य बिंदु
चंद्रमणि श्मशान घाट में नाले में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लगातार सामने हो रही ऐसी घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं—आखिर उत्तराखंड में हो क्या रहा है? कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ती जा रही है।
सिलवर सिटी में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या
आज सुबह देहरादून में एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। तिब्बती मार्केट के बाद, आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी क्षेत्र में फायरिंग की वारदात सामने आई, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण, शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बिल्डिंग की सीढ़ियों पर मिला मृतक का शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विक्रम शर्मा, निवासी सहस्त्रधारा क्षेत्र, के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद, इमारत की सीढ़ियों पर शव पड़ा मिला, जबकि आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
Cricket21 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Dehradun19 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
big news20 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Tehri Garhwal18 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket5 hours agoआयरलैंड बनाम ओमान ड्रीम 11 प्रेडिक्शन – एक्सपर्ट एनालिसिस + 11 जीत दिलाने वाले टिप्स…
Cricket20 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Uttarakhand13 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..
Cricket16 hours agoAUS vs ZIM: टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2007 की यादें ताज़ा..







































