Dehradun
उत्तराखंड: प्रदेश के 157 विभागों में दिसंबर तक कागजी कामकाज बंद, तेजी से से चल रहा ई-ऑफिस का काम।

देहरादून – राज्य के 157 विभागों में दिसंबर तक कागजी कामकाज न्यूनतम हो जाएंगे और फाइलें ई-ऑफिस में फटाफट आगे बढ़ेंगी। आईटी विभाग ने इसके लिए दिसंबर तक का लक्ष्य तय किया है। आईटीडीए ने फेज-1 में जून माह तक 645 विभागों को ई-ऑफिस के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा था। इसमें से 574 विभाग इसके दायरे में आ चुके हैं। दूसरे चरण में दिसंबर तक 157 कार्यालयों को ई-ऑफिस के दायरे में लाना है। इसके लिए आईटीडीए ने एक हजार से ज्यादा ई-मेल आईडी क्रिएट कर दिए हैं।

आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त विवि भी ई-ऑफिस के दायरे में लाए जा रहे हैं। ऐसे ही अन्य विभागों में भी ई-ऑफिस शुरू करने का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे इन सभी विभागों में जनता से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। फाइल एक पटल से दूसरे पटल तक ऑनलाइन चली जाएगी। उस पर टिप्पणी भी ऑनलाइन लिखी जा सकेगी। डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल करके तेजी से काम हो सकेगा।
आईटीडीए ने मुख्यमंत्री के सभी विभागों की निगरानी के लिए सीएम डैशबोर्ड बनाया है। अब तक 43 विभाग और उनका की परफॉर्मेंस इंडिकेटर डाटा इस डैशबोर्ड में आ चुका है। सितंबर तक सभी विभागों का डाटा सीएम डैशबोर्ड में आ जाएगा। इससे मुख्यमंत्री यह देख सकेंगे कि कौन से विभाग में योजनाएं किस गति से चल रही हैं। उनका आमजन को लाभ कैसे मिल रहा है।
आईटीडीए,निदेशक,नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश में ई-ऑफिस का काम लक्ष्य के सापेक्ष तेजी से चल रहा है। जून माह तक 574 विभागों में ई-ऑफिस शुरू किया जा चुका है। जल्द ही बाकी में भी शुरू हो जाएगा, जिसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
big news
पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। खेल नीति-2021 के तहत अब 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी
प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल नीति-2021 के अंतर्गत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति प्रदान किए जाने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल मंत्री ने कहा कि “खेलगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ टर्न नियुक्ति से प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर मिलेगा।
243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी
खेल मंत्री ने बताया कि नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन तथा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध हो ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें।
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun6 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag6 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews5 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun1 minute agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी





































