Haldwani
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी न केवल खेलेंगे, बल्कि धार्मिक स्थलों का भी करेंगे दर्शन !

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं, जो राज्य को 24 वर्षों के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी का अवसर दे रहे हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी सिर्फ खेलों में ही नहीं, बल्कि राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे।
राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ जिले में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जहां खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ और स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में तैयारियों के बीच मुकाबला करना होगा। वहीं, अल्मोड़ा जिले में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विश्वविख्यात जागेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। चंपावत जिले में 29 जनवरी से राफ्टिंग प्रतियोगिता होगी, जहां खिलाड़ियों को गोल्जयू और पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन का भी मौका मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, टिहरी जिले में 11 से 13 फरवरी तक क्याकिंग और 3 से 5 फरवरी तक रोईंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नैनीताल जिले में 9 जनवरी से 11 फरवरी तक माउंटेन बाइकिंग की प्रतियोगिता होगी। इन खेलों के दौरान खिलाड़ियों को राज्य के धार्मिक स्थल जैसे जागेश्वर धाम, गोल्जयू, पूर्णागिरी मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन की दिशा में सरकार ने आयोजन स्थल से लेकर शहरों को चकाचक करने का काम शुरू कर दिया है। खेल विभाग और राज्य सरकार इस आयोजन को खास बनाने के लिए सड़कों की सफाई और सुधार कार्य कर रही है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन अनुभव हो।
उप खेल निदेशक हल्द्वानी,राशिका सिद्दीकी: इस भव्य आयोजन के साथ उत्तराखंड में खेल और पर्यटन दोनों को नई पहचान मिलेगी, और खिलाड़ियों को धार्मिक स्थल के दर्शन का अनुभव भी मिलेगा।
#NationalGames, #PlayersVisitReligiousSites, #SportsEventsUttarakhand, #ReligiousTourism, #SportsPreparationinUttarakhand
Haldwani
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी

Haldwani News : हल्द्वानी में एक निजी इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने के बाद भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे कई छात्राएं डरकर रोने लगीं।
Table of Contents
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही अन्य छात्राएं भी घबरा गईं और कई छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।
स्कूल में ‘भूत’ होने की उड़ी अफवाह
कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की यूनिट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास परीक्षा दे रहीं छात्राएं डर गईं। देखते ही देखते ये बात पूरे कॉलेज में फैल गई कि छात्राओं पर कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया है।

अफवाह फैलते ही परीक्षा केंद्र में मची अफरा-तफरी
अफवाह के कारण छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। कई छात्राएं घबरा गईं और रोने लगीं। परीक्षा दे रहे अन्य विद्यार्थियों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्राओं को शांत कराया।
स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
कॉलेज की प्रवक्ता नीलम के मुताबिक, कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि, भूत-प्रेत की बाधा से जुड़ी बातें सिर्फ अफवाह थीं। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज में छुट्टी कर दी। इसके बाद माहौल शांत हो गया।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे पोल से करंट लगने के कारण पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण पिता 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उनकी 12 साल की मासूम बेटी अलिशबा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नदीम सलमानी देर शाम अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वो घर से सटे बिजली के पोल की चपेट में आ गए। नदीम को करंट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने की कोशिश के दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई दोनों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली के पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग को पहले भी शिकायतें दी गई थीं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो संभवतः इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Cricket14 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 2 Tri-Series 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips in Hindi
Uttarakhand18 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, एक सितंबर तक नहीं थमने वाला बारिश के आसार
Cricket14 hours agoGLG vs DNG Dream11 Prediction Match 5 ETPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Tips
Breakingnews16 hours agoरूड़की में खूनी खेल! दो परिवार भिड़े, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
Dehradun17 hours agoउत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी और मजबूत, 13 संवेदनशील झीलों पर सरकार की नजर
Uttarakhand18 hours agoरक्षाबंधन पर उत्तराखंड में उत्साह, राज्यपाल और सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
Dehradun14 hours agoरक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का लाभ ले रहीं महिलाएं, कल भी रोडवेज में होगा मुफ्त सफर
Udham Singh Nagar12 hours agoरुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब











































