Dehradun
उत्तराखंड: कुंभ मेला 2027 की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस कोर टीम की तैनाती, डीजीपी ने दिए दिशा-निर्देश !

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर एक कोर टीम का गठन करने का निर्णय लिया है। यह टीम जल्द ही हरिद्वार में तैनात की जाएगी ताकि मेले की तैयारियों की निगरानी की जा सके। इस कोर टीम के गठन के लिए अधिकारियों के नाम जल्द ही मांगे गए हैं।
इस संदर्भ में मंगलवार को डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में पटेल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कुंभ मेले की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने भी इस बैठक में मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था, निर्माण कार्य और अन्य पहलुओं की जानकारी दी।
डीजीपी दीपम सेठ ने सभी विभागों और शाखाओं को स्थलीय निरीक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों को निम्नलिखित निर्देश दिए:
यातायात विभाग: यातायात प्लान तैयार किया जाए।
संचार विभाग: कम्युनिकेशन प्लान विकसित किया जाए।
फायर सर्विस: अग्नि सुरक्षा प्लान पर काम किया जाए।
प्रशिक्षण विभाग: पुलिसकर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।
कार्मिक विभाग: जनशक्ति प्रबंधन को मजबूत किया जाए।
आधुनिकीकरण विभाग: मेले के लिए आवश्यक संसाधनों को उन्नत बनाया जाए।
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वे आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कुंभ मेला 2027 को सुरक्षित और सुगम बनाएंगे।
इसके अलावा, निम्नलिखित निर्देश भी दिए गए:
रेलवे के लिए एक सुगम और सरल प्लान तैयार किया जाए।
मेले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और ड्रोन व आधुनिक निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग की जाए।
मेला कंट्रोल रूम को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए।
मेले की व्यवस्था को प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए निर्माण कार्यों का पूर्व आकलन किया जाए।
सभी स्नान घाटों के आगमन और निकास बिंदुओं को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन निकास की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को विशेष तैराकी प्रशिक्षण दिया जाए।
#KumbhMela2027 #CoreTeamDeployment #DGPDeepamSeth #PolicePreparedness #HaridwarSecurityPlans
Dehradun
SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO

Uttarakhand SIR : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
SIR में आसोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी SIR को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनैतिक दलों से इस सम्बंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं।

फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
बीएलए की तैनाती हो गई है, वहां बीएलए का भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंम्प लगाने हेतु रोस्टर तैयार किए जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाए। बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया।
Dehradun
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट

Dehradun Temperature : देहरादून में गर्मी से हाल बेहाल, फिलहाल नहीं हैं राहत के आसार
Dehradun Temperature : राजधानी देहरादून में इस बार गर्मी कहर ढा रही है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ना सिर्फ देहरादूनबल्कि प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Table of Contents
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
राजधानी देहरादून में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। यह इस मौसम के सामान्य स्तर से अधिक माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही लू भी लोगों को परेशान कर सकती है।
लू के कारण लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यह 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक रहते हुए 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह गर्मी का असर देखने को मिला।
गर्मी में रखें अपना खास ख्याल
बता दें कि हमारी बॉडी 30 से 35 डिग्री गर्मी बर्दाश्त कर सकती है। इससे ऊपर 40 से 42 डिग्री गर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। हीट वेव के चलते लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिसके चलते डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।
जिसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, होता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए। दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक खुद और अपने बच्चों को घर से न निकलने दें। इमरजेंसी के चलते सर को ढक कर चले और तरल पदार्थ का उपयोग समय-समय पर करते रहें।
Breakingnews
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Dehradun News : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैनेसिया अस्पताल परिसर में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच अचानक हलचल और चिंता की स्थिति पैदा हो गई।

आग में झुलसने से एक महिला की मौत
घटना के दौरान अस्पताल के आईसीयू में कई मरीज भर्ती थे। परिसर में धुआं फैलने के बाद अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
इस दौरान आग और धुएं के प्रभाव से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए दूसरे चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Breakingnews20 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Breakingnews16 hours agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
uttarakhand weather22 hours agoदेहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
big news21 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi19 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Haldwani16 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Dehradun15 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO





































