Dehradun
उत्तराखंड: रोडवेज बसों पर सख्ती, अब मनमाने ढाबों पर रुकना पड़ेगा महंगा….

देहरादून: रोडवेज बसों को मनमानी से अनधिकृत ढाबों पर रोका गया तो ड्राइवर और कंडक्टर पर जुर्माना लगने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
उन्होंने बताया है कि देहरादून-दिल्ली मार्ग पर ऋषिकेश, हरिद्वार व श्रीनगर की दिल्ली जाने वाली साधारण बसें केवल दीपमाला ढाबा, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में रुकेंगी। दिल्ली से देहरादून आते वक्त ये बसें पंचगंगा ढाबा भैंसी खतौली कट, खतौली बाईपास पर रुकेंगी।
देहरादून-नैनीताल, टनकपुर की साधारण बसें आनंद ढाबा, दाउदपुर हाजी नजीबाबाद पर रुकेंगी। नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली जाने वाली काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसें दिल्ली वाइब्स गजरौला मुरादाबाद रोड अमरोहा में रुकेंगी।
देहरादून या हरिद्वार से अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली बसें हिमाचल ढाबा मनका मनकी, बरारा, अम्बाला में रुकेंगी। लौटते वक्त चंडीगढ़ ढाबा मनका मनकी में रुकेंगी।
देहरादून से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण, रुड़की, पर्वतीय डिपो की बसें शिवा पंजाबी टूरिस्ट ढाबा, खतौली में रुकेंगी। दिल्ली से देहरादून लौटने वाली यही बसें संगम टूरिस्ट ढाबा खतौली में रुकेंगी।
मेहरा ने स्पष्ट किया है कि ऐसी बसों की चेकिंग की जाए और अगर इनसे अलग किसी ढाबे पर रुकी मिलें तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ एक-एक हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
#RoadwaysBusRegulations #UnauthorizedDhabas #DriverConductorPenalty #TransportDepartmentAction #UttarakhandBusStops
Dehradun
डोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरियों को कुचला, एक की मौत

Dehradun News : राजधानी देहरादून के डोईवाला में खनन वाहनों की रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खत्ता रोड पर तेज रफ्तार खनन ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में 15 वर्षीय जूही की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय सहेली दीपाली की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम के साथ ही लोगों में भारी नाराजगी है।
Table of Contents
डोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर
जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी जूही (15) पुत्री अन्नू और दीपाली (17) पुत्री पवन शनिवार शाम करीब 7 बजे स्कूटी से नगर चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान खत्ता रोड पर पीछे से उसी दिशा में आ रहे खनन कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों किशोरियां सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल में जूही की मौत, दीपाली की हालत गंभीर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायल किशोरियों को एंबुलेंस की मदद से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात 15 वर्षीय जूही ने दम तोड़ दिया। वहीं, दीपाली का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया
घटना की सूचना पर डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खनन वाहनों की रफ्तार पर स्थानीय लोगों में गुस्सा
हादसे के बाद खत्ता रोड और आसपास के इलाकों में खनन वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन के ट्रैक्टर और डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इस मार्ग पर शाम के समय स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य स्थानीय लोगों का आवागमन रहता है, ऐसे में भारी वाहनों की लापरवाही दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है।
लोगों ने प्रशासन से खनन वाहनों की गति नियंत्रित करने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और रिहायशी इलाकों में शाम के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती बरतने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसों को रोकना मुश्किल होगा।
Dehradun
देहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Dehradun News : देहरादून की राजपुर रोड पर देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। कालसंग रेस्टोरेंट के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
देहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा
देहरादून के राजपुर रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। कालसंग रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
पुलिस के मुताबिक, हादसा 27 और 28 नवंबर की मध्यरात्रि हुआ। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों के परिचित उन्हें अस्पताल ले जा चुके थे।
मृतकों की पहचान शुभम सेमवाल (28), निवासी एकता विहार, माता मंदिर रोड और अंकुर रावत (35), निवासी ओम विहार, अजबपुर कलां के रूप में हुई है। दोनों युवक स्कूटी संख्या UK07AA3998 पर सवार थे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस ने स्कूटी को सुरक्षा की दृष्टि से राजपुर रोड स्थित डैफोडिल्स होटल में खड़ा कराया है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
Dehradun
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन

Dehradun News : उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों के लिए राहत भरी खबर है। आयोग के सदस्यों का मानदेय जल्द बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल सदस्यों को हर महीने 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय
27 नवंबर को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रमुख रूप से आयोग में नामित सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया गया।
25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की मांग
बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों को वर्तमान में महज 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी कम है। जबकि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग और उत्तराखंड के अन्य आयोगों में नामित सदस्यों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ जनसुनवाई, बैठकों और निरीक्षण के जरिए अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक हितों के संरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी काम करते हैं।

6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आयोग की ओर से पहले भी शासन स्तर पर पत्राचार किया जाता रहा है। इसी क्रम में बलजीत सोनी ने 16 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सदस्यों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने का अनुरोध किया था।
अब मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों को हर महीने मिलने वाले मानदेय में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में अंतिम फैसला होना बाकी है।
Politics3 hours agoधामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह फर्जी, हरक बोले- जनता को गुमराह कर रही सरकार
Dehradun6 hours agoडोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरियों को कुचला, एक की मौत
Dehradun7 hours agoदेहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
Udham Singh Nagar5 hours agoरुद्रपुर में RTO के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Champawat2 hours agoचंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरकर यूपी के युवक की मौत, चार घायल








































