Dehradun
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक शिक्षक के 1,544 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (सहायक शिक्षक)-एलटी ग्रेड रिक्तियों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक, 1,544 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
Dehradun
पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज

Uttarakhand News :मसूरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स व पार्किंग में विशेष सुविधा लेने की कोशिश कर रहा था।
Table of Contents
युवक को पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी
मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस की वर्दी का रौब दिखाना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के अनुसार, लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक वैगनआर कार संदिग्ध लगी।
वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी। जांच में चालक की पहचान मेरठ निवासी विनय सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया युवक
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उसने स्वीकार किया कि टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी होने का लाभ लेने के उद्देश्य से वो वर्दी और पी-कैप साथ रखता था। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई
बता दें कि इसी अभियान के तहत पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म हटवाई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
Dehradun
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Mussoorie News : मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को मसूरी में दिन के साथ ही रात के समय भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Table of Contents
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल है। खासकर गांधी चौक, स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पांच मिनट का सफर और डेढ़ घंटे फंसे रहे जाम में
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर किसी समय आपात स्थिति बन जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि कई होटल संचालक, जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े करा रहे हैं। कुछ लोग पार्किंग के नाम पर मोटी रकम भी वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।
अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर शहर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ सकता है।
Cricket23 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
Cricket24 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Dehradun18 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Dehradun24 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Nainital22 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun21 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar21 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
CHAR DHAM YATRA17 hours agoICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर






































