Dehradun
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों की 34 प्रतिस्पर्धाओं के स्थान और तारीखों का खुलासा, खेल मंत्री ने दी जानकारी !

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 34 प्रतिस्पर्धाओं की तारीखें और स्थानों का ब्योरा जारी कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशों की टीमों को खेलों की निर्धारित तारीख से दो दिन पहले उत्तराखंड पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस आयोजन में हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं और जीटीसीसी ने पूरे कार्यक्रम के साथ-साथ आयोजन स्थलों की जानकारी भेज दी है। उन्होंने बताया कि सभी स्थलों पर टीमों के स्वागत, रहने, खाने और अभ्यास की व्यवस्था समय से पूरी की जा रही है और ब्योरे के बाद तैयारियों को और गति दी जाएगी।
प्रतिस्पर्धाओं की तारीखें और स्थान
- तीरंदाजी (1 से 7 फरवरी): राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- एथलेटिक्स (8 से 12 फरवरी): गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड
- रग्बी सेवन्स (29 जनवरी से 1 फरवरी): गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड
- भारोत्तोलन (30 जनवरी से 3 फरवरी): मोनाल हॉल, एमपीएससी
- जूडो (10 से 13 फरवरी): मोनाल हॉल, एमपीएससी
- बास्केटबॉल 5X5 (28 जनवरी से 1 फरवरी): भागीरथी हॉल, एमपीएससी
- बास्केटबॉल 3X3 (1 से 3 फरवरी): भागीरथी हॉल, एमपीएससी
- जिमनास्टिक्स (8 से 13 फरवरी): भागीरथी हॉल, एमपीएससी
- नेटबाल (7 से 13 फरवरी): कंचनजंगा हॉल, एमपीएससी
- वुशु (29 जनवरी से 1 फरवरी): कंचनजंगा हॉल, एमपीएससी
अन्य खेलों के आयोजन स्थल
- हॉकी (4 से 12 फरवरी): वीके हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद
- कुश्ती (10 से 13 फरवरी): योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद
- कबड्डी (29 जनवरी से 2 फरवरी): योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद
- कालरीपायट्टू (10 से 12 फरवरी): नैनीताल
- स्लैलम (4 से 5 फरवरी): शिवपुरी गोल्फकोर्स, ऋषिकेश
- बीच हैंडबाल (27 से 31 जनवरी): टीबीडी, ऋषिकेश
- रोइंग (3 से 6 फरवरी): वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टिहरी
खेलों का आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में
- फुटबॉल (29 जनवरी से 7 फरवरी): क्रिकेट ग्राउंड, हल्द्वानी
- स्विमिंग (29 जनवरी से 4 फरवरी): आईजीआईसीएस, हल्द्वानी
- बॉक्सिंग (31 जनवरी से 7 फरवरी): पिथौरागढ़
- राफ्टिंग (29 जनवरी से 1 फरवरी): टनकपुर
#38thNationalGames, #GamesTechnicalConductCommittee , #SportsCompetitionsSchedule, #EventLocationsandDates, #SportsMinisterRekhaArya
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun22 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Breakingnews21 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun16 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Rudraprayag22 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट











































