uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिला। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने रविवार के लिए अहम चेतावनी जारी की है। आज देहरादून सहित टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मैदानी जिलों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगर शनिवार के मौसम की बात करें तो राजधानी देहरादून में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान करीब 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही सफर करें, क्योंकि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी कई जगह तेज से मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर की संभावना व्यक्त की है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और 25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

बारिश के चलते आज देहरादून में सभी स्कूल बंद
खराब मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिले में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !
उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
24 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और संबंधित विभागों ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश के कारण प्रदेश में सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्य में कुल 124 सड़कें यातायात के लिए बंद बताई गई हैं। इनमें 92 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।
जिलेवार स्थिति देखें तो पिथौरागढ़ में 24, चमोली में 20 और नैनीताल में 18 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बागेश्वर में 11, देहरादून में 10, नई टिहरी में 10 और पौड़ी में भी 10 मार्ग प्रभावित हैं। उत्तरकाशी में 9, रुद्रप्रयाग में 8 और अल्मोड़ा में 4 सड़कें बंद हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 23 अगस्त तक जारी किया पूर्वानुमान देखें

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज उत्तराखंड में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।
23 अगस्त तक मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए 23 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

कुमाऊं के सीमांत इलाकों में बारिश का असर
कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने से लोगों को आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गढ़वाल में भूस्खलन से बढ़ी परेशानी
गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई मार्ग बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। सड़कें बंद होने से ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Cricket22 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Chamoli24 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Politics18 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Dehradun22 hours agoआज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
Cricket17 hours agoLKK vs DD Dream11 Prediction Match 25 TNPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Cricket Tips
Haldwani20 hours agoहल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार






































