uttarakhand weather
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने के संकेत दे रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है और फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल समेत कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
वहीं पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
प्रदेश के तीन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित
बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षा के तौर पर देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भले ही मानसून की विदाई हो गई है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। आज भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
उत्तराखंड में तीन दिन के अंतराल के बाद मौसम ने करवट ली है। बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सुबह हुई तेज बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि मसूरी में 8.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

आज प्रदेश के चार जिलों के लिए अर्लट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3500 से 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।
16 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
16 अक्टूबर को भी नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। देहरादून में मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी बादल छाने और बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण ऊंचाई वाले रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और बर्फबारी से कुछ स्थानों पर फिसलन बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
19 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने की उम्मीद
पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 से 16 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं।
15 अक्टूबर को आंधी और ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

16 अक्टूबर को इन जिलों के लिए अलर्ट
16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्टूबर को गढ़वाल और मैदानी इलाकों में मौसमी गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं, जबकि अगले दिन कुमाऊं क्षेत्र में इनका प्रभाव बढ़ने की संभावना है।
14 अक्टूबर को 3,800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं।
17 और 18 अक्टूबर को हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के दूरस्थ उत्तरी क्षेत्रों में 17 और 18 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 19 अक्टूबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Roorkee23 hours agoरात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?
Dehradun21 hours agoअंकिता केस पर उत्तराखंड में बवाल, लोकभवन पहुंचे कांग्रेसी नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ramnagar3 hours agoरामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी, छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़
Breakingnews4 hours agoमंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जान से मारने का षडयंत्र रचने का लगाया आरोप











































