uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती है। आजमौसम के तेवर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हालांकि, आज के लिए किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने का अनुमान है।

राजधानी देहरादून में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। दिन के दौरान कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!, 20 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में बारिश होगी। 18 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट !
उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 20 जुलाई तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 15 से 18 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा, तेज गर्जना, बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।
15 और 16 जुलाई को पांच जिलों में होगी भारी बारिश
जबकि गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। 16 जुलाई को भी इन जिलों के साथ ही हरिद्वा में भी बारिश की संभावना है।
17 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

18 जुलाई: इन जिलों में रहेगा भारी बारिश का असर
शनिवार को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज वर्षा हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मैदानी जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान
वहीं बात करें मैदानी जिलों की तो मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि यहां भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सड़कों पर भूस्खलन के कारण बार-बार यातायात बाधित हो रहा है, उन्हें जल्द से जल्द खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
आवश्यक न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर अत्यंत आवश्यक न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। इसके साथ ही भूस्खलन संभावित स्थानों, उफनती नदियों, नालों और गदेरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान
मौसम विभाग पहले ही 13 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जता चुका है। हालांकि पिछले एक-दो दिनों में बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। लेकिन ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अब एक बार फिर कई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से नदियों, नालों के पास ना जाने की अपील

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आज भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें
लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं नदियां, नाले और गदेरे उफान पर बह रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।ॉ
देहरादून में आज हल्की बारिश होने के आसार
राजधानी देहरादून की बात करें तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग का कहना है कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को भूस्खलन से बंद होने वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। साथ ही तेज बहाव वाली नदियों, नालों, गदेरों और अन्य संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।।
Cricket10 hours agoगल्ले मारवाल्स बनाम कोलोंबो स्ट्राइकर्स आज की ड्रीम टीम , लंका प्रीमियर लीग मैच 3 (18-07-2026)
Cricket16 hours agoKFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
Uttarakhand10 hours agoडोबरा-चांटी मोटर मार्ग बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा; लोगों ने PWD से लगाई मरम्मत की गुहार
Uttarakhand7 hours agoRamnagar Dehradun Express Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात , रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…
Breakingnews6 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: प्लेइंग XI और ड्रीम11 टीम (19-07-2026)
Uttarakhand5 hours agoCM धामी का बड़ा फैसला: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों का कटान फिलहाल स्थगित
Cricket3 hours agoWI vs NZ Dream11 Team 4th ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट






































