uttarakhand weather
उत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों से वापस लौट सकता है। मानसून की वापसी के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून ?
मानसून की विदाई के बीच राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। कई मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस का असर महसूस किया जा रहा है। तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है।
सात जिलों में आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को उत्तराखंड के सात जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं, उनमें उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं।
इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। खासकर मैदानी इलाकों में धूप तेज रहने के कारण दिन के समय गर्मी का प्रभाव बना रह सकता है।

अगले 2-3 दिन में मानसून की वापसी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों के अलावा हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों से भी पीछे हट गया। फिलहाल मानसून की वापसी की रेखा जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है।
अगले दो से तीन दिनों तक मानसून की विदाई के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के बाकी हिस्सों के साथ-साथ सौराष्ट्र-कच्छ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
ऐसे में उत्तराखंड में भी मानसून की विदाई की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के साथ तेज धूप का असर देखने को मिलेगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, मैदानों में चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर इन जिलों में बरसेंगे बादल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का रुख शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारों का दौर देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।
आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना जताई गई है।
वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर महसूस हो सकता है।

मानसून की वापसी का दौर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला समेत पश्चिमी हिस्सों से होकर गुजर रही है। अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और इलाकों के साथ पंजाब तथा सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
दक्षिण हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका सक्रिय है। यह द्रोणिका हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के ऊपर से होकर गुजर रही है। मौसम की इन मौसमी गतिविधियों का असर आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र ने 19 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पर्वतीय जिलों में होगी हल्की बारिश
बीते 24 घंटों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रही हैं। इसके बावजूद स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 19 सितंबर को भी हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भी फुहारों के आसार
सीमांत और पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि दिन के समय उमस और हल्की गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
24 सितंबर तक इन जिलों में जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 24 सितंबर के बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में 20 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आता जा रहा है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 18 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज दून समते इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर
उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आ रहा है। बीते रोज मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण उमस से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। दूसरी ओर, ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी बढ़ी ठंड
चमोली जिले में स्थित करीब 15,200 फीट की ऊंचाई वाले हेमकुंड साहिब में भी मौसम ने करवट ली है। यहां गुरुवार दोपहर से बर्फबारी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार बर्फ गिरने से पूरे क्षेत्र में सफेद चादर नजर आने लगी है और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के 18 से 23 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद 20 और 21 सितंबर को मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
22 और 23 सितंबर को इन स्थानों पर बारिश के आसार
22 और 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इन दोनों दिनों के दौरान मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
कुल मिलाकर, मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में मौसम कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
big news21 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
Dehradun24 hours agoउत्तराखंड में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, बंद स्कूलों पर सरकार को अल्टीमेटम
Haridwar4 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Dehradun2 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
Nainital3 hours agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
Nainital1 hour agoनैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए वजह









































