uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिन कई इलाकों में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट
राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
राजधानी देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!, 20 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में बारिश होगी। 18 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट !
उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 20 जुलाई तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 15 से 18 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा, तेज गर्जना, बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।
15 और 16 जुलाई को पांच जिलों में होगी भारी बारिश
जबकि गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। 16 जुलाई को भी इन जिलों के साथ ही हरिद्वा में भी बारिश की संभावना है।
17 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

18 जुलाई: इन जिलों में रहेगा भारी बारिश का असर
शनिवार को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज वर्षा हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मैदानी जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान
वहीं बात करें मैदानी जिलों की तो मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि यहां भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सड़कों पर भूस्खलन के कारण बार-बार यातायात बाधित हो रहा है, उन्हें जल्द से जल्द खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
आवश्यक न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर अत्यंत आवश्यक न हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। इसके साथ ही भूस्खलन संभावित स्थानों, उफनती नदियों, नालों और गदेरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान
मौसम विभाग पहले ही 13 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जता चुका है। हालांकि पिछले एक-दो दिनों में बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। लेकिन ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अब एक बार फिर कई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से नदियों, नालों के पास ना जाने की अपील

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आज भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें
लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं नदियां, नाले और गदेरे उफान पर बह रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।ॉ
देहरादून में आज हल्की बारिश होने के आसार
राजधानी देहरादून की बात करें तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग का कहना है कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को भूस्खलन से बंद होने वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। साथ ही तेज बहाव वाली नदियों, नालों, गदेरों और अन्य संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।।
Cricket12 hours agoSophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
Cricket19 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction 2nd ODI 2026: बेस्ट Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
big news13 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Champawat14 hours agoharela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र
Breakingnews13 hours agoसिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत
Cricket10 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun7 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद











































