uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट! बारिश की चेतावनी के चलते कई जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट !
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 18 घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 1 सितंबर को शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर तक नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गर्जन, बिजली चमकने और बारिश के बेहद तेज दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
बारिश की चेतावनी के चलते कई जिलों में स्कूल बंद
बारिश के हालातों के मद्देनजर अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में बुधवार, 2 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही इल जिलों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इन इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
अल्मोड़ा के चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती और द्वाराहाट समेत कई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं नैनीताल जिले के रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग और भवाली समेत आसपास के इलाकों में भी मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने 8 से 11 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की स्थिति बन सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा और चम्पावत समेत कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलग-अलग दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
8 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मंगलवार यानी 8 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत में कई जगह बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
पहाड़ी जिलों और ऊधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

9 सितंबर को भी कई जिलों में होगी बारिश
9 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज गरज के साथ भारी बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 9 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
10 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
10 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेशभर में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून का असर अभी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 से 12 सितंबर तक प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक इस पूरे सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश होगी।
आठ और नौ सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
8 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। बात करें 9 सितंबर की तो इस दिन देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अन्य जिलों में कुछ जगह बारिश हो सकती है।

10 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
लगातार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने और सड़क मार्ग प्रभावित होने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में रहने और यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी राहत देने के मूड में नहीं है। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। अगले छह दिनों के दौरान राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कई इलाकों में एक से अधिक दौर में बारिश होने का अनुमान है।

10 सितंबर तक बारिश से राहत के आसार कम
मौसम विभाग के छह दिन के पूर्वानुमान को देखते हुए फिलहाल प्रदेश में बारिश से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से खुले और संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun22 hours agoमसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त
Nainital17 hours agoशुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित
big news18 hours agoनैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार
uttarakhand weather58 minutes agoउत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Dehradun12 minutes agoदेहरादून की हवा अब हुई बेहतर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 12वां स्थान








































