Uttarakhand
उत्तरकाशी: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिरा, बच्चों और अध्यापक ने भाग कर बचाई जान।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में नौगांव विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी में शुक्रवार को बारिश के कारण एक कक्ष की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिर गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई, हालांकि किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद से छात्रों में दहशत का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की बारिश होने पर भी विद्यालय की छत से सीमेंट झड़ना शुरू हो जाता है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विद्यालय में कक्षाएं चल रहीं थीं। उसी दौरान कक्षा आठवीं के कक्ष की छत से सीमेंट और बजरी टूटकर नीचे गिर गईं। छत टूटते ही छात्र-छात्राएं और शिक्षक दौड़कर बाहर आए। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल का कहना है कि घटना से बच्चे डरे हुए हैं। यदि भवन की मरम्मत नहीं की गई तो बरसात में कभी भी बड़ी घटना होने कि सम्भावना है। विद्यालय की छत जगह-जगह से खोखली हो चुकी है, जो कभी भी भरभरा कर गिर सकती है।
इधर, प्रभारी खण्ड शिक्षाधिकारी नौगांव बृजमोहन सिंह चौहान का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से अग्रिम आदेशों तक बच्चों को पंचायत भवन में शिफ्ट कर पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जीर्ण-क्षीर्ण विद्यालय की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
Uttarakhand
Uttarakhand Weather Alert : मौसम विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी जारी
देहरादून: मौसम विज्ञान विभाग ने क्षेत्र में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है।
अलर्ट और प्रभावित क्षेत्र
- ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।
- येलो अलर्ट: टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
- यातायात पर प्रभाव: लगातार बारिश के कारण पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और मलबे की वजह से कई ग्रामीण और मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।
सुरक्षा और बचाव संबंधी दिशा-निर्देश
- नदियों और नालों से दूरी: जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुए नदियों, गदेरों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों से दूर रहने का परामर्श दिया गया है।
- यात्रा संबंधी सलाह: भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संकरे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें। मौसम साफ होने तक चारधाम यात्रा और अन्य गैर-जरूरी यात्राओं को टालने की अपील की गई है।
- स्थानीय प्रशासन की तैयारी: आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन टीमों और स्थानीय पुलिस को सतर्क मोड़ पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Uttarakhand
Dehradun News : सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात अदला-बदली का गंभीर आरोप,परिजनों ने की DNA टेस्ट और CCTV फुटेज की मांग…

Dehradun News: सरकारी अस्पताल में नवजात की अदला-बदली ,कागजों में ‘Baby Boy’ दर्ज होने से गहराया शक
देहरादून के एक सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और नवजात शिशु की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, CCTV फुटेज और DNA टेस्ट कराने की मांग की है।
जन्म से जुड़े कागजातों में गड़बड़ी से बढ़ा शक
परिजनों के अनुसार, महिला को 22 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में सामान्य प्रसव की बात कही गई, लेकिन 24 अगस्त की रात अचानक सिजेरियन ऑपरेशन (C-section) करने का फैसला लिया गया।
विवाद तब शुरू हुआ जब ऑपरेशन के बाद अस्पताल की ओर से परिजनों को दिए गए कागजात में स्पष्ट रूप से ‘लड़का’ (Baby Boy) पैदा होने का उल्लेख था। हालांकि, जब नवजात को परिजनों को सौंपा गया, तो वह लड़की थी। परिजनों द्वारा सवाल उठाने पर अस्पताल कर्मचारियों ने इसे महज ‘लिखने की गलती’ (Clerical Error) बताकर पल्ला झाड़ लिया।

पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगे
अस्पताल के जवाब से असंतुष्ट परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निम्नलिखित मांगे रखी हैं:
- CCTV फुटेज सुरक्षित करना: डिलीवरी के दौरान ओटी (OT) के बाहर, एग्जिट गेट और गलियारों की वीडियो रिकॉर्डिंग परिजनों को दिखाई जाए और सुरक्षित रखी जाए।
- DNA जांच: उस दिन अस्पताल में जन्मे सभी बच्चों और परिजनों को सौंपे गए नवजात का निष्पक्ष DNA टेस्ट कराया जाए।
- कथित वीडियो की जांच: परिजनों का दावा है कि उनके पास एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें अस्पताल की एक नर्स यह कहती दिख रही है कि नवजात को ओटी के बाहर से लाया गया था।
प्रशासनिक ढिलाई पर कड़ी कार्रवाई की मांग
शिकायत दर्ज कराए एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि उन्हें जांच को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है और न ही फुटेज उपलब्ध कराई गई है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर यदि किसी भी स्तर पर नवजात की अदला-बदली या जानबूझकर की गई गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषी कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
Cricket21 hours agoADF vs BWV Dream11 Prediction Match 7: Best Dream Team XI, Pitch Report, Pitch Conditions & Playing 11 Details
Breakingnews21 hours agoHaldwani News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात,सीएम धामी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Cricket19 hours agoECR vs DNG Dream11 Prediction Match 8: Playing XI, Pitch Report, Top Picks & Fantasy Tips
Uttarakhand23 hours agoसोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
Uttarakhand22 hours agoDehradun News : सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात अदला-बदली का गंभीर आरोप,परिजनों ने की DNA टेस्ट और CCTV फुटेज की मांग…
Uttarakhand2 hours agoUttarakhand Weather Alert : मौसम विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..
Cricket4 hours agoIND-W vs THAI-W Dream11 Prediction Match 3: Asia Cup 2026 Pitch Report & Fantasy XI Tips





































