Uttarakhand
उत्तरकाशी: रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक, सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए उठाया गया कदम।

उत्तरकाशी – जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। आगामी मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई एसओपी में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इस अवधि में ऐसे यात्री वाहन जिनकी होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जाएगा। जबकि रात 10 बजे बाद किसी वाहन को आगे नहीं भेजा जाएगा। सुबह 4 बजे के बाद ही यातायात पुन: संचालित किया जाएगा। बताया कि पूर्व में जारी एसओपी के अन्य बिंदू यथावत रहेंगे। एसपी ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई चौकी भी स्थापित कर दी गई है।
Tehri Garhwal
टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश

Tehri News : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी निर्माण एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित सड़कों और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत में तेजी लाने पर भी जोर दिया।
Table of Contents
टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने पेयजल, सीवरेज और जल निकासी जैसी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने को कहा। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन समेत विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसंख्या सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में सड़क नेटवर्क, मोटरेबल ब्रिज तथा लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
₹10 करोड़ से अधिक लागत की कुम्भ मेला से संबंधित सेक्शन रोड (नरेंद्रनगर– किनवानी– नीरगढ़) के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य, जिसकी निविदा जारी हो चुकी है, के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य सचिव द्वारा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

आपदा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर हुई चर्चा
पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के साथ ही आपदा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की स्थिति पर चर्चा हुई। सिंचाई विभाग द्वारा खंडवार नहरों, नलकूपों एवं लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई तथा क्षतिग्रस्त नहरों के संबंध में विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव द्वारा प्राप्त की गई।
मुनि की रेती क्षेत्र में ₹40 करोड़ की वर्षा जल निकासी प्रणाली निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। चंद्रभागा नदी में बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनलाइजेशन कार्य अस्थायी रूप से किए जाने के बावजूद नदी तल का स्तर बढ़ने के कारण अतिरिक्त उपचारात्मक कार्यों की आवश्यकता बताई गई।
नई टिहरी के निर्माण कार्य जल्दी पूरे करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक, नई टिहरी के निर्माण कार्य (टेंडर प्रक्रिया पूर्ण) को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिए गए। नई टिहरी मालरोड के सौंदर्यीकरण एवं फसाड कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं की प्रगति (हिंडोलखाल, मणि, चौरास, भरपूर, गजा, तपोवन नगर, कांडी ग्राम समूह, जलकुर एवं मुनि की रेती पंपिंग योजना) पर चर्चा की गई। साथ ही ₹10 करोड़ से अधिक की पेयजल योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना की आवश्यकता तथा मुख्य पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को भी रखा गया।
almora
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

Almora News : अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल न्याय के देवता माने जाने वाले गोल्ज्यू देवता के चितई मंदिर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर में दर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिलने की प्रार्थना की।
Table of Contents
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने गोल्ज्यू देवता के समक्ष मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग रखते हुए न्याय की अर्जी लगाई। उनका कहना था कि घटना को काफी समय बीत चुका है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक पूरी तरह न्याय नहीं मिल पाया है। साथ ही, मामले से जुड़े कई प्रश्न अभी भी अनसुलझे हैं, जिससे लोगों के मन में विभिन्न आशंकाएं बनी हुई हैं।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि मामले की जांच और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस की महासचिव बोलीं पूरा है भरोसा जल्द मिलेगा न्याय
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में शीघ्र न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी और आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
big news
उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी

Ebola Virus Alert : अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देहरादून समेत पूरे प्रदेश में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विभाग का कहना है कि फिलहाल उत्तराखंड में इबोला वायरस संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर रखी जा रही नजर
अधिकारियों ने विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों और संक्रमण जैसे लक्षण प्रदर्शित करने वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को ऐसे मामलों की तत्काल जांच करने तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इबोला वायरस संक्रमण के ये हैं प्रमुख लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इबोला वायरस संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें।
स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते जांच और उपचार से संभावित जोखिम को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Cricket23 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Tehri Garhwal24 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
big news4 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Breakingnews5 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Breakingnews4 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
Uttarakhand22 hours agoदयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
almora3 hours agoअल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
Tehri Garhwal2 hours agoटिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश





































