Uttarakhand
उत्तरकाशी: यमुना नदी पर बनी लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक छोड़ दिया गया पानी, तट पर पर नहा रहे आधा दर्जन बच्चों ने भाग कर बचाई जान।

उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में यमुना नदी पर बनी लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान नदी तट पर पर नहा रहे आधा दर्जन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि पानी छोड़ने से पहले सायरन नहीं बजाया गया। इस लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास क्षेत्र के बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी तट पर गए थे, गर्मी के चलते बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे। इसी बीच जल विद्युत परियोजना का पानी छोड़ दिया गया। नदी का जलस्तर बढ़ता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया जिसके बाद बच्चों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने इसे परियोजना प्रबंधन की लापरवाही बताया और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर भविष्य में पानी छोड़ने की चेतावनी व सायरन बजाने की व्यवस्था करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले परियोजना प्रबंधन के द्वारा पानी छोड़े जाने से पहले सायरन बजाकर आगाह किया जाता था, लेकिन अब सायरन नहीं बजाया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया कि विगत माह भी ऐसी ही लापरवाही के कारण गंगनानी कुंड के निकट यमुना नदी में एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया था।
परियोजना प्रबंधक नीरज भट्ट ने बताया कि सायरन के साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। सायरन की आवाज कम होने से समस्याआ रही है। इसकी की आवाज बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
big news
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में बकरियां चराने और कीड़ा जड़ी निकालने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के उच्च हिमालयी इलाके में दर्दनाक हादसे में एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी एकत्र करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया हुआ था।
बकरी चराने के लिए गया था रपकिया तोक
जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35) पुत्र मदन सिंह उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हुई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धाररचूला लाया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेज सिंह की बिजली की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण ग्रामीण इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दे पाए। मंगलवार को ग्रामीण शव के साथ धारचूला पहुंचे। जिसके बाद इसका पता चल सका।
- पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
- नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
- PBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
- धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
- खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
Breakingnews
नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Nanakmatta Accident : उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नई कार खरीद कर लौट रहे शिक्षक की कारण को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा
नानकमत्ता में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर
नानकमत्ता में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, माडली निवासी संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात वापस लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद चंद्रप्रकाश जोशी हादसे में सुरक्षित बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर में मौजूद एक व्यक्ति की भी हादसे में जान चली गई।
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला

Dhami Cabinet Today : सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Dhami Cabinet Today : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास सहित कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
माना जा रहा है कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बैठक में नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा को लेकर लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
प्रदेश में चल रही Char Dham Yatra को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रा सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी Kumbh Mela की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में व्यापक चर्चा हो सकती है। सरकार कुंभ मेले से जुड़े आधारभूत ढांचे, परिवहन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से विस्तृत समीक्षा कर सकती है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। वहीं, बैठक के अंत में नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।
लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। हालांकि फिलहाल कैबिनेट बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर रहने की संभावना है।
big news23 hours agoतेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …
Breakingnews21 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
Breakingnews22 hours ago30 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी नर्सिंग अभ्यर्थी नहीं उतरी नीचे, समर्थन में धरना स्थल पहुंचे करन माहरा
Breakingnews19 hours agoखेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
big news3 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Cricket3 hours agoPBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Breakingnews48 minutes agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news23 seconds agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल






































