Accident
उत्तरकाशी: भागीरथी नदी में बही महिला और बालिका, पुलिस ने खोजबीन की शुरू।

उत्तरकाशी – तहसील डुंडा कर अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास आज दोपहर लगभग 1.20 बजे महिला और एक बालिका भागीरथी नदी में बह गयी घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुँच गयी है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि इन टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोजबीन और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहूलियत के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया है। मौके पर खोज और बचाव अभियान प्रारंभ किया जा चुका है। इस दौरान उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक भी मौके पर मौजूद हैं।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Rudraprayag
तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार

Rudraprayag Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिस से मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
तिलवाड़ा में नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार
चारधाम यात्रा पर निकले पश्चिम बंगाल के यात्रियों की एक कार रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
सभी यात्रियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे पानी में फंस गया है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसके अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों को भी मौके पर भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) बताया गया है। वाहन में कुल पांच यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बाद बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं। वहीं चालक समेत तीन अन्य पुरुष यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।
रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Cricket22 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
Dehradun23 hours agoमसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
big news22 hours agoकेशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
Dehradun17 hours agoराजधानी देहरादून में शिक्षकों की महापंचायत, मांगें पूरी ना होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Dehradun20 hours agoदेहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
almora19 hours agoशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार
big news16 hours agoNEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Breakingnews1 hour agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीट, हालत गंभीर




































