Breakingnews
अति महत्वपूर्ण खबर: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी…अभी देखें पूरा रूट

देहरादून: दिनांक 11/07/2025 से 23/07/2025 तक कांवड मेला के दृष्टिगत Traffic Advisory
सामान्य दिनों में देहरादून से जाने वाले वाहनों हेतु यातायात प्लान – दिनांक 11/07/2025 से 19/07/2025 तक
देहरादून शहर से दिल्ली जाने वाहनों हेतु रुट – ISBT (देहरादून) – छुटमलपुर – देवबन्द – रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) – मेरठ – दिल्ली ।
देहरादून शहर से हरिद्वार जाने वाहनों हेतु रुट – रिस्पना पुल से जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार ।
देहरादून शहर से सहारनपुर जाने वाहनों हेतु रुट – ISBT (देहरादून) – छुटमलपुर – सहारनपुर ।
देहरादून शहर से हल्द्वानी / नैनीताल / कुंमाऊ के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहनों हेतु रुट – रिस्पना- जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी / नैनीताल /अन्य जनपद ।
देहरादून शहर से पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली जाने वाले वाहनों हेतु रुट – रिस्पना पुल से – जोगीवाला – भानियावाला – रानीपोखरी – ऋषिकेश – भद्रकाली – तपोवन – व्यासी – श्रीनगर – पौडी / रुद्रप्रयाग /चमोली
देहरादून शहर से टिहरी / उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों हेतु रुट – देहरादून– मसूरी – सुआखोली / धनोल्टी – चम्बा – उत्तरकाशी / टिहरी ।
देहरादून शहर से यमुनोत्री / गंगोत्री जाने वाले वाहनों हेतु रुट – शिमला बाईपास से धूलकोट से– विकासनगर- नैनबाग –नौगांव – बडकोट – यमुनोत्री / गंगोत्री ।
डाक कांवड के दौरान देहरादून से जाने वाले वाहनों हेतु यातायात प्लान – दिनांक 20/07/2025 से 23/07/2025 तक
देहरादून शहर से दिल्ली जाने वाहनों हेतु रुट- ISBT (देहरादून) – छुटमलपुर – सहारनपुर – शामली – बागपत – दिल्ली ।
OR ISBT (देहरादून)– छुटमलपुर – सहारनपुर – सरसावा – करनाल – सोनीपत – दिल्ली
देहरादून शहर से हरिद्वार जाने वाहनों हेतु रुट * रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार ।
देहरादून शहर से सहारनपुर जाने वाहनों हेतु रुट – आईएसबीटी – छुटमलपुर – सहारनपुर ।
देहरादून शहर से हल्द्वानी / नैनीताल / कुंमाऊ के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहनों हेतु रुट – रिस्पना – जोगीवाला – भानियावाला तिराहा –रानीपोखरी – मनि-इच्छा मन्दिर तिराहा – गुजराडा मार्ग से नरेन्द्र नगर – चम्बा – पुरानी टिहरी रोड – टिहरी डेम – टिपरी – जाखणीधार – पोखाल – दुगड्डा से मलेथा – श्रीनगर – कर्णप्रयाग – हल्द्वानी / नैनीताल / कुमांऊ के अन्य जनपद ।
OR
रिस्पना पुल – जोगीवाला – भानियावाला तिराहा –रानीपोखरी – मनि-इच्छा मन्दिर तिराहा – गुजराडा मार्ग से नरेन्द्र नगर – चम्बा – पुरानी टिहरी रोड – टिहरी डेम – टिपरी – जाखणीधार – पोखाल – दुगड्डा से मलेथा – श्रीनगर – पौडी – सतपुली –कोटद्वार – नजीबाबाद से हल्द्वानी / नैनीताल / कुमांऊ के अन्य जनपद ।
OR देहरादून – सहारनपुर – देवबन्द – शामली – मेरठ – बिजनौर – धामपुर – काशीपुर होते हुए अपने गंतव्य के लिये जा सकेंगे ।
देहरादून शहर से टिहरी / उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों हेतु रुट देहरादून – मसूरी – सुआखोली / धनोल्टी – चम्बा – उत्तरकाशी / टिहरी ।
देहरादून शहर से यमुनोत्री / गंगोत्री जाने वाले वाहनों हेतु रुट – शिमलाबाईपास से धूलकोट से विकासनगर- नैनबाग –नौगांव – बडकोट – यमुनोत्री / गंगोत्री ।
विकासनगर से जाने वाले वाहनों हेतु सामान्य दिनों का यातायात प्लान – दिनांक 11/07/2025 से 19/07/2025 तक
विकासनगर से सहारनपुर / दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर – हर्बर्टपुर – दर्रारेट – छुटमलपुर – देवबन्द – रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) – मेरठ – दिल्ली ।
विकासनगर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– धूलकोट – शिमलाबाईपास रोड – आईएसबीटी – रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार ।
विकासनगर से हल्द्वानी / नैनीताल / कुंमाऊ के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहनों हेतु रुट- विकासनगर– धूलकोट – शिमलाबाईपास रोड – ISBT (देहरादून) – रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी / नैनीताल /अन्य जनपद ।
विकासनगर से पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– धूलकोट – शिमलाबाईपास रोड – ISBT (देहरादून) – रिस्पना – जोगीवाला – भानियावाला – रानीपोखरी – ऋषिकेश – भद्रकाली – तपोवन – व्यासी – श्रीनगर – पौडी / रुद्रप्रयाग /चमोली
विकासनगर से टिहरी जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– यमुनापुल – कैम्पटी – मसूरी – धनोल्टी – चम्बा –टिहरी ।
विकासनगर से उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– यमुनापुल – नैनबाग- नौगांव – बडकोट– उत्तरकाशी ।
विकासनगर से यमुनोत्री / गंगोत्री जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर- नैनबाग –नौगांव – बडकोट – यमुनोत्री / गंगोत्री ।
विकासनगर से डाक कांवड के दौरान यातायात प्लान – दिनांक 20/07/2025 से 23/07/2025 तक
विकासनगर से सहारनपुर / दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर – हर्बर्टपुर – कुल्हाल – कालाआम – करनाल – सोनीपत – दिल्ली ।
विकासनगर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– धूलकोट – शिमलाबाईपास रोड – ISBT (देहरादून) – रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार ।
विकासनगर से हल्द्वानी / नैनीताल / कुंमाऊ के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहनों हेतु रुट-
विकासनगर – हर्बर्टपुर – छुटमलपुर- सहारनपुर – देवबन्द – शामली – मेरठ – बिजनौर – धामपुर – काशीपुर होते हुए अपने गंतव्य के लिये जा सकेंगे ।
विकासनगर से पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर– धूलकोट – शिमलाबाईपास रोड – ISBT (देहरादून) – रिस्पना – जोगीवाला– भानियावाला तिराहा –रानीपोखरी – मनि-इच्छा मन्दिर तिराहा – गुजराडा मार्ग से नरेन्द्र नगर – चम्बा – पुरानी टिहरी रोड – टिहरी डेम – टिपरी – जाखणीधार – पोखाल – दुगड्डा से मलेथा – श्रीनगर – पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली ।
विकासनगर से टिहरी / उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों हेतु रुट
– विकासगर– यमुनापुल – कैम्पटी – मसूरी – धनोल्टी – चम्बा –टिहरी ।
– विकासगर– यमुनापुल – नैनबाग- नौगांव – बडकोट– उत्तरकाशी ।
विकासनगर से यमुनोत्री / गंगोत्री जाने वाले वाहनों हेतु रुट – विकासनगर- नैनबाग –नौगांव – बडकोट – यमुनोत्री / गंगोत्री ।
#KanwarYatraTrafficAdvisory #DehradunRouteDiversion2025
Breakingnews
हरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

चंडीगढ़ के रहने वाले थे सभी कांवड़िए
एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए।
सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।
Breakingnews
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित

Char Dham Yatra Update : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने 28 और 29 जुलाई को यात्रा स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी
राज्य के कई जिलों में बारिश का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र और जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
मौसम विभाग और प्रशासन की ताजा एडवाइजरी देखने की अपील
प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम विभाग और प्रशासन की ताजा एडवाइजरी जरूर देखें। जब तक मौसम अनुकूल नहीं हो जाता, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आगे की योजना बनाएं।
Breakingnews
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों से की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

dharmendra pradhan resigns : दिल्ली में छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। हाल के दिनों में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
Table of Contents
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम जारी एक पत्र में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने लिखा कि उनका यह फैसला देश में शांति और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि आंदोलन की स्थिति का कोई भी देश-विरोधी तत्व फायदा न उठा सके और छात्र किसी कानूनी विवाद में फंसने के बजाय अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
छात्रों से की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दशकों से छात्र हित, शिक्षा और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि एक मजबूत, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।

उन्होंने आगे लिखा कि वे देश के युवाओं की भावनाओं, आकांक्षाओं और उनकी उचित अपेक्षाओं का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार, भारत के युवाओं के सपनों को साकार करना सार्वजनिक जीवन में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे बताया लोकतंत्र की जीत
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को निभाना उनके लिए सम्मान की बात रही।

इस बीच, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के बीच आए इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए छात्रों के आंदोलन का परिणाम बताया है।
Cricket14 hours agoLNS vs SOB Dream11 Team Match 16 | The Hundred 2026
Cricket14 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 2nd T20I 2026:Pitch Report, Probable Playing 11, Fantasy Cricket Tips
big news13 hours agoदेहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! 4 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ramnagar14 hours agoरामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
Haldwani14 hours agoसर्पदंश से बच सकती है जान! वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन, जानिए क्या करें
Dehradun12 hours agoदेहरादून में रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा भारी, लगने जा रहे ‘टायर किलर’, फट सकता है टायर
Dehradun9 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम







































