Breakingnews
25 अप्रैल तक शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना…

उत्तराखंड : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते गर्मी का असर तेज़ हो सकता है। अनुमान है कि 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Breakingnews
PCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती

Uttarakhand News : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड और वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
Table of Contents
डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के रखे गए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पद शामिल हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
आयोग के विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है—
| क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | पुलिस उपाधीक्षक | 14 |
| 2 | डिप्टी कलेक्टर | 10 |
| 3 | सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा | 8 |
| 4 | सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी | 5 |
| 5 | वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी | 4 |
| 6 | सहायक निदेशक/उपसचिव, संस्कृत शिक्षा | 4 |
| 7 | जिला कमांडेंट, होमगार्ड | 2 |
| 8 | सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर | 2 |
| 9 | सहायक आयुक्त, राज्य कर | 1 |
| 10 | सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 | 1 |
| 11 | उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 | 1 |
| 12 | उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी | 1 |
| 13 | सहायक श्रम आयुक्त | 1 |
| कुल | कुल पद | 54 |

29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
UKPSC PCS परीक्षा-2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 29 सितंबर 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
कुल मिलाकर, उत्तराखंड PCS परीक्षा-2026 के जरिए 67 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है।
Breakingnews
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का दौर अब कुछ कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम खुलने के साथ कई जगह जनजीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। बारिश के बीच अब पहाड़ों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
सुबह कई इलाकों में धूप खिली, तो बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इसी बदलते मौसम के बीच बद्रीनाथ धाम के आसपास स्थित नीलकंठ पर्वत पर ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बदले मौसम का यह नजारा जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, वहीं तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर भी महसूस होने लगा है।
10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा प्रदेश के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कम समय के भीतर बारिश के तेज से बेहद तेज दौर आने की आशंका बनी हुई है।
11 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
11 सितंबर को प्रदेश में बारिश का असर और अधिक क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलावा रुद्रप्रयाग और चमोली में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम और सड़क की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत होगी।

12 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश के आसार
12 सितंबर को भी मौसम से राहत पूरी तरह मिलने की उम्मीद नहीं है। देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अन्य इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
13 और 14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
13 और 14 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के बाकी पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यानी अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर रहने वाला नहीं है। एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली

Dehradun News : देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पटेल नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली पेट को छूकर निकल गई, जिससे युवक घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
घटना में युवक बुरी तरह जख्मी
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है। जो कि उज्जीवन बैंक में काम करता है। बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Uttarakhand19 hours agoबारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
Chamoli18 hours agoनींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Nainital17 hours agoपानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी
Breakingnews21 minutes agoPCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती






































