Breakingnews
अमृतकाल में नए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधों पर: राज्यपाल
देहरादून – राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पाइप बैंड और सांस्कृतिक नृत्य के ज़रिए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स को उनकी विभिन्न उपलब्धियों हेतु बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के चालीस हज़ार से ज़्यादा कैडेट्स में से मात्र 116 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस के लिए चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जो मेहनत सभी ने की है, उसे आगे भी बरकरार रखने की ज़रूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी में सिखाये जाने वाले एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को जीवन के अंतिम पग तक अपनाना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं और अमृतकाल में नए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएं, उत्तराखण्ड और भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएं।

उन्होंने कहा कि कैडेट्स युवा भारत का नेतृत्व करते हुए डिजिटल क्रांति, स्टार्ट-अप क्रांति, इनोवेशन क्रांति में सहभागी बनते हुए उत्तराखण्ड का नाम रौशन करें। राज्यपाल ने कैडेट्स से स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर, एनीमेशन, गेमिंग सेक्टर, ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक लीडर के रूप में सहभागी बनने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में एनसीसी निदेशालय के अधिकारियों द्वारा कैडेट्स के चयन प्रक्रिया से लेकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम तक की सभी गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया गया। इस दौरान राज्यपाल ने सभी कैडेट्स से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
Breakingnews
चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ल्वाणी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग देहरादून से देवाल के वाक गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ल्वाणी गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर संकरी और जोखिमभरी हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
- बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
- त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
- नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
Breakingnews
देहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां, दून एयरपोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात रानीपोखरी में अचानक कार्बाइन से गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।
Table of Contents
देहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां
देहरादून में देर रात कार्बाइन से गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की रानीपोखरी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे हेड कांस्टेबल सुनील (49) अपने नागाघेर, रानीपोखरी स्थित घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक कई गोलियां चल गईं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक गार्ड को लगी 11 गोलियां
थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से लगभग 11 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
- बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
- त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
- नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
Cricket23 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team 2ND T20I May 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम…
Tehri Garhwal22 hours agoभद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
Dehradun20 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
Politics22 hours agoनितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
Udham Singh Nagar24 hours agoरुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो आरोपी गिरफ्तार
Breakingnews18 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Breakingnews1 hour agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi34 minutes agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत





































