Breakingnews
ईद व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की बीच हुई बैठक।
देहरादून/डोईवाला – आगामी 10 जुलाई को ईद व उसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू होगी, इसी को लेकर आज डोईवाला कोतवाली में पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसमें मौजूद डोईवाला उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र व सीओ अनिल कुमार शर्मा द्वारा आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि ईद के पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाए और कुर्बानी चयनित स्थान पर ही करें।
इसके अलावा कुर्बानी के समय वीडियो न बनाई जाए और न ही फोटो ली जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ईद के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, और सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाए।
आगामी कांवड़ यात्रा व ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की भी प्रशासन ने बात कही है।
कुर्बानी स्थलों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए प्रशासन ने विशेष तौर पर आमजन से अपील की है।
वहीं बैठक में पहुंचे जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को हर प्रकार से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है, और आमजन से भी प्रशासन की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।
Breakingnews
देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच सड़क पर रेस चल रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई।
Table of Contents
देहरादून में रफ्तार का कहर
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आपस में रेस लगा रही दो कारों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी 55 वर्षीय विनोद मल्ल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
11 नवंबर की रात करीब 11 बजे विनोद मल्ल एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के दौरान साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा
विनोद मल्ल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित रेसिंग के चलते आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
17 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News : उत्तराखंड में एक बार फिर शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 24 डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर 24 PCS अधिकारियों के तबादले
जारी सूची के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला आदेश के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में मिली नई तैनाती
वहीं, उत्तरकाशी में तैनात रहे पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है। पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है।

इसके अलावा पीसीएस शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में नई तैनाती दी गई है। शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होगा।
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews3 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत







































