Breakingnews
सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा- सीएम धामी
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड की जलवायु दालचीनी एवं तिमरू के उत्पादन हेतु अनुकूल होने के दृष्टिगत इनका उत्पादन बढ़ाने हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा। जिसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सगन्ध सेक्टर से उत्तराखण्ड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सगंध पौधा केन्द्र द्वारा गुणवत्तापूर्ण सगन्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड में पारम्परिक खेती के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियां हैं। जंगली जानवरों द्वारा नुकसान, भौगोलिक परिस्थितियाँ, वर्षा आधारित कृषि के चलते राज्य में पारम्परिक कृषि के प्रति कृषकों का रुझान निरन्तर कम होता जा रहा है।
राज्य के कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व एरोमैटिक सेक्टर के बढ़ते बाजार को देखते हुए सगंध खेती व संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां पर ‘संगध पौधा केन्द्र की स्थापना की गयी। सगन्ध फसलें कठिन परिस्थितियों में उगने की क्षमता के कारण वर्तमान में एक बेहतरीन नगदी फसल के रूप में स्थापित हो रही हैं। किसानों को उनकी मांग के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ही इस “सगन्ध पौध उत्कृष्टता केन्द्र” की स्थापना की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में आर्थिकी और पर्यावरण के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग कर किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केन्द्र राज्य में सगन्ध फसलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे। विभागों द्वारा अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, ताकि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके।
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुई के प्रयासों से जहां एक ओर काश्तकार सगन्ध खेती के माध्यम से बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं वहीं उनमें उद्यमशीलता का भी विकास हो रहा है। सगन्ध फसलों की सफल खेती को देखते हुये राज्य में वृहद रुप से खेती कराये जाने हेतु राज्य में सात एरोमा वैलियां जनपद हरिद्वार में लैमनग्रास एवं मिन्ट वैली, जनपद- नैनीताल व चम्पावत में सिनामन वैली, जनपद चमोली एवं जनपद अल्मोडा में डेमस्क गुलाब वैली, जनपद उद्यमसिंह नगर में मिन्ट वैली, जनपद पिथौरागढ में तिमूर वैली एवं जनपद पौड़ी में लैमनग्रास वैली विकसित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्टता केन्द्र का उपयोग नर्सरी उत्पादन के अलावा कृषकों को नर्सरी तैयार करने के प्रशिक्षण हेतु किया जायेगा ताकि नर्सरी द्वारा भी वे आय अर्जन कर सके। इस हाईटैक नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में दालचीनी, तिमूर, सुरई, डैमस्क गुलाब आदि की पौध तैयार होने से राज्य की बंजर पड़ी कृषि भूमियों में सगन्ध फसलों के बगीचे स्थापित किये जा सकेंगे। राज्य में सगन्ध बगीचों की स्थापना से कृषकों की आर्थिकी में वृद्धि होगी।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Uttarakhand24 hours agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand24 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
Cricket9 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news5 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Uttarakhand22 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Dehradun4 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत





































