Breakingnews
सीएम धामी ने तीर्थ स्थानों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान का किया फ्लैग ऑफ।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मिशन हील एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम पैज पीपल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजन प्रेरणा 2022 के अंतर्गत तीर्थ स्थानों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मिशन हील एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम पैज पीपल ट्रस्ट, कई वर्षों से दिव्यांग जनों के हितार्थ के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिसमें दिव्यांग जनों की सक्रिय भागीदारी से अनेक साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाता रहा है। ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजन प्रेरणा 2022 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता हेतु 15 जून से 18 जून तक जन जागरण अभियान का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
मिशन हील एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम पैज पीपल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार नौटियाल ने जानकारी दी कि इस अभियान में यात्रा दल गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के माय पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों स्वच्छता के लिए जन जागरण अभियान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलायेगी। यात्रा दल 15 जून को देहरादून से चलकर गौरीकुंड में विश्राम करेगा और अगले दिन से पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता हेतु जन जागरण अभियान के साथ-साथ गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह उपस्थित थे।
Breakingnews
धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर ,एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता…

धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर!
जहां सिक्का चढ़ाने से खुलते हैं सौभाग्य के द्वार ✨
कहते हैं, यहां एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता।
यह मंदिर नहीं, श्रद्धा का संकल्प है… और आस्था की संपत्ति।
Breakingnews
श्रद्धा की रौशनी में जगमगाया कैंची धाम

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मेले की तैयारियाँ पूरी। देशभर से लाखों श्रद्धालु 15 जून को करेंगे दर्शन।
Breakingnews
वीडियो वायरल: उत्तराखंड की महिला ने दिखाया कमाल, देवी-देवताओं को नचाने की भी रखती हैं ताकत

नारी शक्ति को शत-शत नमन 🙏। ढोल-दमाऊं की थाप पर देव-आनंद के साथ समर्पित होकर नृत्य करती ये महिलाएं न केवल संस्कृति की वाहक हैं, बल्कि ये बताती हैं कि पहाड़ की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं — खेती से लेकर देवताओं को नचाने तक!
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश-विदेश से लोग इसे देख सराहना कर रहे हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…