Breakingnews
हिंसक बना बाघ कैमरा ट्रैप में हुआ रिकॉर्ड, ट्रेंकुलाइज की कवायद तेज।
नैनीताल\रामनगर- हिंसक बने बाघ को कॉर्बेट प्रशासन ने किया चिन्हित अफ़सारुल की मौत के 16 दिन बाद ट्रेंकुलाइज किए जाने वाले बाघ को कोर्बेट प्रशासन ने किया चिंहित, कोर्बेट प्रशासन में हिंसक बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कवायद की तेज. 3 हाथियों के साथ ही 35 से ज्यादा कैमरा ट्रैप, 2 ड्रोन, 2 पिजड़े, 40 से ज्यादा वनकर्मी लगातार हिसंक बाघ की मोमेंट्स पर नजर रख रहे है


बता दें कि 16 जुलाई को अफ़सारूल पर बाघ के हमले के बाद अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है. बता दें कि बाघ युवक को घसीटकर कर जंगल के अंदर ले गया था. फिलहाल हिंसक बने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कवायत में कॉर्बेट प्रशासन व वन विभाग लगा हुआ है. जिसके लिए मोहन क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए 2 पिंजरा, 2 ड्रोन्स और 35 से ज्यादा केमरा ट्रैप, उहाथी व 40 से ज्यादा वनकर्मी भी लगातार घटना वाले क्षेत्र में लगे हुए है..
बता दें कि 16 जुलाई रात 8:00 बजे बाइक के पीछे बैठे युवक अफ़सारूल को बाघ खींच कर ले गया था. अफ़सारुल अपने दोस्त अनस के साथ बाइक से अल्मोड़ा रानीखेत घूमने निकले थे, अल्मोड़ा से लौटते वक्त मोहन क्षेत्र में बाइक के पीछे बैठे अफसारुल को बाघ उठाकर ले गया था. तब से ही विभाग बाघ को ट्रेक करने के साथ ही शव बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं. वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे ने सर्च ऑपरेशन में लगे हुए कर्मचारियों व अधिकारियों को बाघ की पल-पल की मोमेंट तुरंत ही पता लगने पर, रेस्क्यू टीम के डॉक्टरों को देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि जो वन क्षेत्र है जिसमें कालागढ़ टाइगर रिजर्व, वन प्रभाग, या कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का वन क्षेत्र है, उन सभी क्षेत्रों में हमने एक्सटेंशन कैमरा ट्रैप लगाए है, और रोज उनका डाटा एनलाइसिस का कार्य किया जा रहा है. ताकि हम बाघ की मूवमेंट को समझ पाए और यह जान पाए कि कौन से क्षेत्र में बाघ की ज्यादा गतिविधि पाई जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारी वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी ट्रेंकुलाइज टीम भी वहां पर मौजूद है. उन्होंने कहा कि ड्रोन्स कैमरा ट्रैप के मुकाबले उतने कारगर सिद्ध नही हो पा रहे है. क्योंकि बारिश की वजह से झाड़ियां उगने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकी कैमरा ट्रैप से काफी मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले बाघ को लोकेट भी किया गया था. उन्होंने कहा कि झाड़ियां अधिक होने के कारण ऑपरेशन सक्सेसफुल नहीं हो पाया, क्योंकि बरसात का होना भी मुख्य कारण है, जिसकी वजह से कुछ बाधा भी उत्पन्न हो रही है. धीरज पांडे ने कहां लेकिन हमारा प्रयास यह है कि जल्द से जल्द जो बाघ हमारे द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, उसको हम ट्रैकुलाइज करके रेस्क्यू कर
पाए।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Dehradun12 hours agoपूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड को 2050 तक विकसित बनाने का प्लान तैयार, पेपरलेस-कैशलेस होगा पूरा प्रदेश
Pithoragarh8 hours agoजौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत 4 कांग्रेसी गिरफ्तार







































