Uttarakhand
उत्तराखंड में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार।
देहरादून – उत्तराखंड में दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
big news
देहरादून डीएम सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा, मौके पर मचा हड़कंप

Dehradun News : देहरादून में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
Table of Contents
देहरादून डीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा
देहरादून डीएम सविन बंसल ने आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख रजिस्टर संदिग्ध स्थिति में पाए गए। जिलाधिकारी ने तुरंत इन अभिलेखों को कब्जे में लेकर जब्त करने के निर्देश दिए।
दोषी पाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री की गई, जो नियमों का उल्लंघन है।

इसके अलावा, धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क में गड़बड़ी से जुड़े 47 मामलों की पहचान की गई है। इसे वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला मानते हुए आगे विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही आई सामने
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पारदर्शिता की कमी, रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियाओं के उल्लंघन जैसे अन्य मुद्दे भी सामने आए। जिला प्रशासन अब इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर समग्र रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
Udham Singh Nagar
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…

Kashipur News : काशीपुर के थाना आईटीआई पुलिस ने रिश्तों का कत्ल के रूप में सामने आई सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
Table of Contents
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या
काशीपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक कुलवंत का शव नहर से बरामद किया है।
दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा था तनाव
आपको बता दें कि यूपी के रामपुर जिले के कुलवंत सिंह का विवाह लगभग दस वर्ष पहले भोजपुर थाना क्षेत्र की गुड्डी से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे बताए जा रहा हैं। कुलवंत को शराब की लत थी, जिससे दांपत्य जीवन में लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी दौरान गुड्डी का संपर्क मसवासी क्षेत्र के मोबाइल कारोबारी कपिल मौर्या उर्फ राहुल से हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

जांच में सामने आया कि गुड्डी ने पहले पति की गांव की जमीन करीब तीन लाख रुपये में बिकवा दी और उसमें से ढाई लाख रुपये लेकर काशीपुर के पैगा चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम धीमरखेड़ा में करीब 800 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा।
शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट
घटना से एक सप्ताह पहले वो वहीं झोपड़ी बनाकर रहने लगी। 25 अप्रैल को गुड्डी ने अपने पति को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। पहले से तय योजना के तहत उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने शराब और सल्फास की व्यवस्था की। मौके पर पहुंचने पर कुलवंत को शराब में सल्फास मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से नीचे फेंक दिया। ताकि सबूत मिटाए जा सकें। घटना के बाद गुड्डी ससुराल पहुंचकर पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जिससे परिवार को शक हुआ।
परिवार को शक होने पर हुआ मामले का खुलासा
कुलवंत की मां चंद्रवती ने एक मई को पुलिस में बेटे के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गुड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने पूरी साजिश कबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एसडीआरएफ की मदद से नहर से शव बरामद कर लिया।
Breakingnews
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Nainital Accident : कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की थार हादसे का शिकार, एक की मौत
Nainital Accident : नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-भवाली मार्ग के पास पाईस के समीप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार
नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नैनीताल के समीप पाइंस में जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई।
कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे थार सवार
वाहन में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचीं धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों घायल
घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। दमकल विभाग औऱ एसडीआरए की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घायल अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
Cricket21 hours agoDC vs CSK Dream11 Team Match 48 IPL 2026 : दिल्ली के ‘किला’ को भेदने उतरेगी चेन्नई की ‘येलो आर्मी’, ये है आज की सबसे तगड़ी फैंटेसी टीम.
Cricket22 hours agoMI vs LSG Dream11 Team Match 47 IPL 2026: क्या वानखेड़े में पलटेगी मुंबई की किस्मत? देखें बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन…
big news23 hours agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी
Breakingnews15 hours agoनैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस
Dehradun16 hours agoअसम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी का बयान, विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल
Haldwani21 hours agoलालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
Champawat19 hours agoबारिश के बीच DM ने स्वाला में किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा
Udham Singh Nagar15 hours agoप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…






































