Breakingnews
जिला न्यायाधीश पहुचे जेल, बंदीगृह में कैदियों से मुलाकात कर जाना हालचाल।
पिथौरागढ़- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह द्वारा अपराह्न में जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला कारागार पहुंचने पर न्यायाधीश सुखदेव सिंह को पुलिस जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर की सलामी दी गयी। तत्पश्चात् जिला न्यायाधीश द्वारा बंदीगृह में कैदियों से मुलाकात कर उनसे उनका हालचाल जाना गया।


निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश ने कारागार में बंदी कुल 84 कैदियों जिनमें 70 पुरूष कैदी व 14 महिला कैदियों से मुलाकात कर उनसे कारागार में मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधा व अन्य के बारे में जानकारी ली गयी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को कैदियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही बीमार कैदियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा पुलिस विभाग व संबंधित अधिकारियों से कारागार की कैदियों को रखे जाने की क्षमता व कारागार में बने बैरक में रखे जाने वाले कैदियों की जानकारी आदि के संबंध में भी जानकारी ली गयी।
Breakingnews
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दून के साथ ही हरिद्वार कोर्ट परिसर कराया गया खाली

Dehradun News : राजधानी देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के बाद अब देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
कोर्ट परिसर को आनन-फानन में कराया गया खाली
धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करा दिया गया है। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। शुरूआती जांच में धमकी भरे ई-मेल के पीछे पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है।

हरिद्वार जिला कोर्ट को भी मिली धमकी
राजधानी देहरादून ही नहीं हरिद्वार जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए अजीबो-गरीब धमकी भरा संदेश मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।
जिसमें तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू ना करने की मांग करते हुए जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित हरिद्वार जिला न्यायालय में पुलिस जांच में जुट गई है।
Breakingnews
एक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या

Dehradun Crime : देहरादून में क्राइम रेट कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। दिन पर दिन हत्याओं की खबरों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पहली हत्या का मामला सुलझता नहीं है कि दूसरी हत्या होो जाती है।
Table of Contents
एक और हत्या से दहली राजधानी
देहरादून के बसंत विहार थाना इलाके से एक नया मामला सामने आया है। नशे में धुत तीन युवकों ने एक युवक की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल, तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने की है। हत्या के बाद से ही तीनों आरोपी फरार है। युवक की हत्या का पता तब चला जब उसके परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि जिस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस अब तक अभी तक लाश बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लाश के बारे में जानकारी मिली है और वे जल्द ही उसे बरामद कर लेंगे।
कोर्ट में होनी थी पेशी लेकिन रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब
मिली जानकारी के मुताबिक दिगंबर धीमान के खिलाफ वर्ष 2021 में बसंत विहार थाना क्षेत्र में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस केस में उसे बाद में जमानत भी मिल गई थी और वो कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहा था। 9 फरवरी को दिगंबर धीमान की देहरादून कोर्ट में पेशी तय थी।

वो अपने पिता के साथ अदालत पहुंचा भी था और कोर्ट के रजिस्टर में उसके हस्ताक्षर दर्ज हैं। हालांकि किसी कारणवश उस दिन उसकी पेशी नहीं हो सकी। इसके बाद दिगंबर ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वो दोस्तों के साथ कहीं जा रहा है और शाम तक वापस लौट आएगा।
हत्या के बाद से तीनों आरोपी फरार
लेकिन देर रात तक भी वो नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बावजूद जब दिगंबर का पता नहीं चला, तो 11 फरवरी को उसके पिता ने देहरादून नगर कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के हाथ ऐसी जानकारी लगी, जिसने पूरे मामले को चौंकाने वाला मोड़ दे दिया। पुलिस के अनुसार, दिगंबर की हत्या उसके ही दोस्तों ने कर दी थी और शव को ठिकाने लगा दिया गया था। जिसके बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Breakingnews
बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

Uttarakhand Politics : प्रदेश में लगातार सामने आई अपराध की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज राजधानी देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल देखने को मिला है। देहरादून की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेसी नजर आए।
Table of Contents
बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देहरादून में हुआ। आज महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ आयोजित लोकभवन घेराव किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
कांग्रेस के लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एकजुट नजर आए। पूर्व सीएम हरीश रावतच, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। हजारों कार्यकताओं के साथ आज कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरी।

अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए कांग्रेस तैयार
गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों और अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की सुख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है।
Udham Singh Nagar23 hours agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश
Uttarakhand5 hours agoउत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होगा खास, प्रेरणा स्रोत वरिष्ठ महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
Dehradun7 hours agoदून हेलीड्रोम में एटीसी टावर निर्माण को मंजूरी, सीएम धामी ने दी 5.39 करोड़ की स्वीकृति
Ramnagar4 hours agoकॉर्बेट ढेला रेस्क्यू सेंटर की बढ़ी क्षमता, वन मंत्री ने 10 नए बाड़ों और अत्याधुनिक लैब का किया लोकार्पण
Dehradun22 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
big news2 hours agoनैनीताल में तिब्बती समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर, लोगों ने मठ में की पूजा अर्चना
big news28 minutes agoअल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल






































