Breakingnews
धामी सरकार के 4 साल पूरे

उत्तराखंड में चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा कर ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया।
सीएम ने कहा — “मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था, उस कठिन समय में मुझे जिम्मेदारी मिली। हमने महिला समूहों के उत्पादों को बाज़ार दिलाने के लिए 1000 करोड़ का पैकेज दिया।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू करने को उपलब्धि बताया, जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियाँ मिलीं।
Breakingnews
jee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट

jee mains result 2026 : खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी होगा जेईई मेन्स रिज्लट 2026
jee mains result 2026 : आज jee mains result 2026 जारी होने वाला है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Table of Contents
jee mains result 2026 किसी भी पल हो सकता है जारी
आज जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 जारी होने जा रहा है। बीते दिनों राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जानकारी साझा की थी कि JEE Main 2026 सेशन-1 का परिणाम 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
एनटीए की ओर से दी गई टाइमलाइन के अनुसार, आज किसी भी समय जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
आपको बता दें कि जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे। अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही जेईई मेन रिजल्ट लिंक देखने के लिए दूसरी वेबसाइट – ntaresults.nic.in है।
एनटीए द्वारा जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
एनटीए द्वारा जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई मेन 2026 सेशन-1 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से jeemainb.nta.nic.in वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी फाइनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
स्टेप बाय स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट
- 1. जेईई मेन 2026 का रिजल्ट देखने के लिए आमतौर पर रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होती है।
- 2. अगर किसी उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है या वह खो गया है, तो एनटीए ने इसके लिए वैकल्पिक सुविधा दी है।
- 3. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Forgot Application Number’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- 4. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- 5. मांगी गई जानकारी में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
- सभी विवरण सही-सही भरकर सबमिट करें।
- 6. जानकारी सत्यापित होने के बाद एप्लीकेशन नंबर रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
- 7. इसके बाद प्राप्त एप्लीकेशन नंबर की मदद से उम्मीदवार JEE Main 2026 का रिजल्ट आसानी से लॉगइन कर देख सकते हैं।
Breakingnews
बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

Uttarakhand Politics : प्रदेश में लगातार सामने आई अपराध की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज राजधानी देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल देखने को मिला है। देहरादून की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेसी नजर आए।
Table of Contents
बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देहरादून में हुआ। आज महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ आयोजित लोकभवन घेराव किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
कांग्रेस के लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एकजुट नजर आए। पूर्व सीएम हरीश रावतच, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। हजारों कार्यकताओं के साथ आज कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरी।

अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए कांग्रेस तैयार
गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों और अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की सुख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है।
Breakingnews
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी

Nainital News : नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है और जांच की जा रही है।
Table of Contents
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी
नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा कोर्ट की छानबीन की जा रही है। धमकी भारी ईमेल के बाद से आज सुबह से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है। बता दें कि इस तरह की धमकी देश की अन्य कोर्ट को भी ई-मेल से प्राप्त हुई हैं।

ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल पर मिली धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक ये ई-मेल ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल में प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया है कि जिला कोर्ट में आर डी एक्स आई डी लगाया गया है। इसलिए कोर्ट परिसर को खाली कराया जाए। इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोके जाने की मांग
मेल में तमिलनाडु में ई डब्ल्यू एस आरक्षण रोके जाने की मांग की गई है। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ईमेल प्राप्त हुआ था।
जिसमें एक बजे कोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। जिस से अधिवक्ताओं और न्यायाधीश कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराने के बाद छानबीन जारी है।
Breakingnews5 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Roorkee5 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Job5 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Cricket4 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Dehradun24 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Cricket5 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…
Breakingnews3 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
Cricket9 hours agoENG vs CAN Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम







































