Breakingnews
फोटो प्रदर्शिनी से नौजवान युवाओं को हमारे स्वंतत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त होगा: राज्यपाल
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) वीरवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पवेलियन मैदान, देहरादून में आयोजित फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय देहरादून की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी में उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष को प्रदर्शित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शिनी से नौजवान युवाओं को हमारे स्वंतत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस तरह के आयोजन हमारे गौरव बलिदानियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर तो है ही साथ ही युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व को संवारने के लिए आवश्यक है। उन्होंने आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान सपूतों को याद करना अमृत महोत्सव में अत्यन्त प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज हमारा देश स्वंतत्र है। इस संघर्ष में देवभूमि के महान सपूतों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी का यह अमृत महोत्सव हमें अपने अतीत को याद करने के साथ ही स्वर्णीम भविष्य में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का समय भी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दिया। इसके लिए यह लक्ष्य जन जन का होना चाहिए और इसे हासिल करने के लिए हम सब को हर संभव योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि, विकास के लिए सभी को हरसंभव प्रयत्न करने का संकल्प लेना होगा तभी हम सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों और बलिदान का मूल्य चुका सकेंगे। विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों के संघर्ष व बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसे अमर शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि हमारी महान प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को जीवंत बनाते हुए उसमें आधुनिक तकनीकों और ज्ञान के बल पर देश को विश्वगुरु की ओर लेकर जाना होगा। उन्होंने अमृत महोत्सव के इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत नायकों को फोटो प्रदर्शिनी के माध्यम से याद किया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए इन नायकों की जीवनियों से प्रेरणा लेना बेहद जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अपने वीर बलिदानियों को याद किया।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket21 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket22 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news23 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
big news20 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
big news21 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
Dehradun24 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
Pithoragarh18 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
big news15 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त






































