Breakingnews
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पर मुहर लगी है। लगभग 2 घंटे चली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 15 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। किन-किन प्रस्तावों पर सरकार ने मुहर लगाई है, देखिए…

1. ऊधमसिंहनगर जनपद में, तहसील जसपुर से हटाकर 80 ग्रामों को काशीपुर तहसील के अंतर्गत सम्मिलित किया गया।
2. परिवहन विभाग के अंतर्गत नई परिवहन कर सेवा नियमावली बनाया गया।
3. केदारनाथ में निर्माण कार्य के अंतर्गत जगह की कमी को देखते हुए 01 मंजिल भवन को दो मंजिल तक बनाने की अनुमति दी गई। इसके लिए वही ठेकेदार अधिकृत होगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण किया है।
4. बद्रीनाथ, केदारनाथ में निर्माण कार्य के लिए आई.एन.आई कन्सेंलटेंसी एजेंसी को अधिक मैनपॉवर कार्य में लाने की स्वीकृति दी गई।
5. उद्यान विभाग के अंतर्गत 526 करोड़ लागत के जायका परियोजना के लिए 70 पदों की स्वीकृति दी गई।
6. राजस्व विभाग के अंतर्गत मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 07 संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने के लिए सेवा नियमावली में शिथलीकरण किया जाएगा।
7. आवास विभाग के अंतर्गत रेरा, उत्तराखण्ड भू-सम्पदा वि-नियमन एवं विकास एवं विक्रय के लिए करार नियम 2022 के अंतर्गत क्रेता के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए केन्द्रीय सरकार के प्रारूप को स्वीकार किया गया।
8. न्याय विभाग के अंतर्गत सिविल जज जूनियर डिवीजन को सिविल जज एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन को सीनियर सिविल जज के रूप में जाना जाएगा।
9. सितारगंज चीनी मिल को पी.पी.पी मोड में चलाने के लिए मांगी गई एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट में सुझाव को देखते हुए कुल निवेश का सुरक्षा धनराशि 05 प्रतिशत से घटाकर 02 प्रतिशत तथा धरोहर धनराशि को 01 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत किया जाएगा।
10. शिक्षा विभाग के अतंर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को कक्षा 01 से 12 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।
11. परिवहन निगम के अंतर्गत पूर्व में चयनित 24 अभ्यार्थियों को निगम की खराब हालात को देखते हुए नियुक्ति नहीं दी गई थी, अब इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
12. परिवहन विभाग के अंतर्गत रेलवे मैनुअल के अनुसार रेलवे ट्रैक के आसपास विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्य के लिए अब रेलवे विभाग से सहमति लेनी होगी ताकि ट्रैक को किसी प्रकार क्षति न पहुंचे। इसके लिए रेलवे मैनुअल को एडाप्ट किया गया है।
13. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र निधि नियमावली के अंतर्गत जो छात्र एक वर्ष तक अपने कासन मनी को नहीं लेते है, उस धनराशि को कॉलेज के विकास पर खर्च करने की अनुमति दी गई है।
14. चिकित्सा विभाग के अंतर्गत कोविड के अंतर्गत भर्ती किये 1662 अस्थायी कार्मिकों की सेवा अवधि समाप्त होने पर इनकी नियुक्ति की तिथि के शर्तों के अनुसार 06 माह का सेवा विस्तार दिया जाएगा।
15. उत्तराखण्ड की आय को 05 वर्ष में दोगुना करने के लिए विभिन्न विभागों से रिपोर्ट लिया जाएगा एवं उत्तराखण्ड की आय को दोगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्संलटेन्सी ऐजेंसी नियुक्त की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त

Dehradun News : देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बैरागीवाला में हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में लोगों का आक्रोश कम होने का ही नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। जांच और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है।
प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव

Dehradun News : आपसी रंजिश के चलते देहरादून में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में सनसनी
Dehradun News : देहरादून के विकासनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुरानी रंजिश के चलते भाजयुमो नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। जिस से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने आक्रोश में आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विवाद खेतों में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट में तीन भाई गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, हालांकि पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील कर रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद

Uttarakhand News : असम प्लेन क्रैश से दुखद खबर सामने आ रही है। असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान हादसे में उत्तराखंड के देहरादून जनपद स्थित सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
Table of Contents
असम प्लेन क्रैश में उत्तराखंड जवान प्रशांत हुए शहीद
सेलाकुई के राजा वाला रोड स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रशांत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक देश की सेवा की और अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा समर्पण के लिए जाने जाते थे। परिवार के अनुसार, यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी।
प्रशांत सिंह का विवाह नवंबर 2024 में हुआ था। विवाह के बाद परिवार उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें संजोए हुए था, लेकिन विमान हादसे की दुखद खबर ने परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। सूचना मिलते ही परिजन हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए।
डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी
प्रशांत के पिता उमेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता बृजेश देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका विवाह हो चुका है। इकलौते बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद श्रीरामपुरम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग लगातार परिवार से संपर्क कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जवान की शहादत से प्रदेश में शोक की लहर
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशांत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने एक समर्पित और साहसी जवान को खो दिया है, जिसकी सेवाओं और बलिदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
प्रशांत सिंह की असमय मृत्यु ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। उनकी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
Breakingnews9 hours agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
Breakingnews8 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
big news7 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Breakingnews3 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त












































