Breakingnews
ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के सामान चोरी का संदेश हो रहा वायरल, पुलिस ने किया खंडन।
हरिद्वार – कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ये भ्रामक संदेश वायरल किया जा रहा है कि आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत का सारा सामान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट लिया गया। हरिद्वार पुलिस उक्त तथ्यों का खंडन करती है।
घटना के कुछ ही क्षणों बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास से पूर्ण जानकारी उपरांत बताया कि इस प्रकार की कोई बात प्रकाश में नहीं आई है जबकि हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज के दौरान स्वयं ऋषभ द्वारा उनको “एक बैग (सूटकेस) के अलावा सारा सामान गाड़ी के साथ जल गया” बताया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त सूटकेस एवं तत्समय मौके से प्राप्त नगदी, ब्रेसलेट व चेन को ऋषभ पंत की माताश्री को अस्पताल में ऋषभ के सामने ही सुपुर्द किया गया।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Breakingnews
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Nainital Accident : कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की थार हादसे का शिकार, एक की मौत
Nainital Accident : नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-भवाली मार्ग के पास पाईस के समीप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार
नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नैनीताल के समीप पाइंस में जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई।
कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे थार सवार
वाहन में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचीं धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों घायल
घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। दमकल विभाग औऱ एसडीआरए की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घायल अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
Cricket11 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews7 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
Cricket11 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
big news11 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital9 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news6 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news5 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी






































