Breakingnews
बड़ी खबर: सीएम धामी ने दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों के लिए बने भोजन को भी खाया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल के औचक निरिक्षण के दौरान जहां एक ओर मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। वही दूसरी ओर उन्होंने मरीजों को दिए जाए दिए जाने वाले भोजन को भी जांचा।
इस दौरान उन्होंने खुद भोजन कर यह संतुष्टि की, कि वाकई में मरीजों को दिया जाने वाला खाना पौष्टिक है और हिदायत भी दी कि आने वाले समय में भी ऐसा ही खाना मरीजों को दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाने की क्वालिटी किसी भी हालत में गिरनी नहीं चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तमाम वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दून असपताल एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अस्पताल है। जहां पर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग इलाज करवाने आते हैं। इसलिए इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए उन्होंने आज यहां का निरीक्षण करते हुए जो कमियां हैं उनको दूर करने की बात कही।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Breakingnews
Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को शाह एवेन्यु, सोसाइटी एरिया ग्राफिक एरा, क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 (होंडा शाइन) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0 338/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून 2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निखिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र
- निवासी: रायपुर रोड, तरला आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून
- उम्र: 21 वर्ष
बरामदगी
- चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
- हेड कांस्टेबल हरेन्द्र पंवार
- कांस्टेबल आजाद सिंह
पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ और चोरी गई बाइक को उसके मालिक तक पहुंचाने में सफलता मिली।
Nainital22 hours ago15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
Haridwar20 hours agoहरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
Cricket27 minutes agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन




































