Breakingnews
मसूरी में दुसरे दिन भी जारी रही अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाही।
देहरादून/मसूरी – मसूरी में दूसरे दिन भी शहर से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही जारी है। मसूरी में 126 से ज्यादा अतिक्रमण पहले चरण में चिन्हित किये गए है जिसको हटाने की कार्यवाही की जा रही है। मसूरी में अतिक्रमण को हटाने को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रही है जिसको लेकर प्रशासनिक टीम के अधिकारियों के साथ लोगो तीखी नोकझोंक से हुई परन्तु प्रशासन और पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और अभियान जारी रहा।

एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा और हटाये गए अतिक्रमण पर अगर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो संबधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सुनिश्चित किया गया कि जिन जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया उन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी संबधित विभागों की होगी और अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबधित विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही होगी।

मसूरी में सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण पर नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही का लोगो ने जमकर विरोध किया। लोगों का कहना है कि पालिका और स्थानीय प्रशासन गरीब और छोटे वर्गो को निशाना बनाकर उनकी रोजी रोटी छीनने का काम कर रहा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वयं सडको पर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण कराया गया है। मसूरी झूला घर पर एमडीडीए के सभी नियमों को ताक पर रखकर दून व्यू साइट पर 14 दुकानों का निर्माण किया गया है, ऐसे में एसडीएम मसूरी पालिका पर कार्यवाही क्यो नही कर रहे है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण किसी ने भी किया हो उसपर कार्यवाही होनी चाहिये। किसी भी हाल में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मसूरी नगर पालिका परिषद के ओएस महावीर सिंह राणा ने कहा कि मसूरी में अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण दोबारा किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि कल अतिक्रमण अभियान के तहत दो दुकानों को सीज किया गया था, जिसमें से एक दुकान का किसी शरारती तत्वों द्वारा सील को खोल दी गई थी जिस पर दोबारा प्रशासन द्वारा सील लगा दी गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Breakingnews
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Uttarakhand News : उत्तराखंड की शांत फिजाएं इन दिनों किसी ना किसी कारण के चर्चाओं में हैं। पहले कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी
संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद दोनों राज्यों में संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, एक धमकी भरे ईमेल में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में कुछ राजनीतिक हस्तियों का भी उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई हैं।
धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और सरकारी भवनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए लागू
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संभावित हमले के समय, स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
Breakingnews
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल

Haridwar Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत
हरिद्वार में बीती रात रोडवेज बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी।
वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की दिशा में जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
Dehradun22 hours agoउत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए किया था ये काम
big news20 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर
Udham Singh Nagar4 hours agoबड़ी खबर : काशीपुर में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई
Chamoli2 hours agoचमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Blog3 hours agoRaghav Juyal Dating Niharika NM: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल और निहारिका एनएम? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
Cricket2 hours agoभारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकबला , जाने बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, कप्तान-उपकप्तान और मैच प्रीव्यू
Udham Singh Nagar1 hour agoजसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब




































