Breakingnews
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, राज्य में जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में लाएं तेजी
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है। इस रिवाल्विंग फण्ड की मदद से जहां एक ओर कैदियों में इन्टरप्रिन्योरशिप व स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा दूसरी ओर सरकारी विभागों में उत्पादों की आपूर्ति अधिक से अधिक राज्य के कारागारों से सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था किये जाने हेतु जेलों में वीसी हॉल तथा तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।

आईजी कारागार विमला गुंज्याल ने जानकारी दी कि राज्य की 3 जेलों में पूर्णतः सीसीटीवी कैमरे लग चुके है तथा 7 जेलों में सीसीटीवी लगाने का कार्य चल रहा है। जेलों में 89 बॉडी वॉन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। ई-मुलाकात के तहत कैदियों एवं उनके परिजनों हेतु वीडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध है। ई-प्रिजन के माध्यम से बंदियों के रिकॉर्ड डिजिटाइज किए गए है। अभी तक 4868 बंदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयों में पेश किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के कारागारों को आदर्श जेलों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। जेलों में कैदियों में सुधार के साथ ही ट्रेनिंग के माध्यम से उनमें एंटरप्रिन्योरशिप विकसित की जानी चाहिए। उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दिशा में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, अस्पतालों तथा स्कूलों की वर्दी सिलाई का काम कैदियों से करवाएं जाने हेतु कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। सरकारी विभागों के सामानों की अधिक से अधिक आपूर्ति भी कारागारों से करवाये जाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैदियों के एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु एम्स से एमओयू करने तथा एक कार्पस फंड की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैदियों तथा उनके परिजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जेलों में कैम्प लगाए जाए। राज्य का कारागर विभाग जल्द ही आदर्श कारागार लखनऊ के तर्ज पर उत्तराखण्ड में अच्छे आचरण वाले कैदियों को कारागर से बाहर सेल्यून, प्रेस, बढ़ई, मोटर बाइन्डिंग जैसे कामों पर लगाए जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है।
बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कारागार विकास बोर्ड के गठन पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य में कारागार विभाग के मुख्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि आवंटन पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस एवं होमगार्ड विभाग की भांति जेल कर्मचारी कल्याण कोष गठन पर भी सहमति व्यक्त की गई।
Breakingnews
PAURI GARHWAL: कोटद्वार में हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन, विस अध्यक्ष हुई शामिल

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिले के कोटद्वार में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा और स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य बिंदु
कोटद्वार में तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें_ 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
उद्यमिता से ही मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था: विधानसभा अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़ें_ राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं।
एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के आकर्षक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।

Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Dehradun News : देहरादून के कुंआवाला में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी
देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

अब तक नहीं हो पाई शव की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Uttarakhand9 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews10 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Dehradun13 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
big news14 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Cricket15 hours agoMI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026
big news13 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
Breakingnews10 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार












































