Breakingnews
रोटरी क्लब के द्वारा श्री कन्या योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं को साइकिलों का किया वितरण।
उधम सिंह नगर/काशीपुर – यहाँ रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित रोटरी क्लब के द्वारा श्री कन्या योजना के तहत प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के डिस्टिक गवर्नर पवन अग्रवाल जी की पहल वास्तव में एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब यह जो कार्य करके अपने आप को पूरे भारतवर्ष में अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी रोटरी क्लब इसी तरीके के कार्य करता रहेगा ऐसा मुझे विश्वास है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो छात्राएं काफी दूर से पैदल चलकर स्कूल आती है उसके लिए रोटरी क्लब ने एक बहुत अच्छी शुरुआत की, इससे न की छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ कि उनकी पढ़ाई में भी रूचि रहेगी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित समय के अनुसार 10:05 पर स्टेडियम के हेली पैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा उसके बाद 10 के 15 मिनट पर वह कारों के काफिले के साथ होटल अनन्या पर पहुंचे उनके पहुंचने पर यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर रोटी क्लब के डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर पवन अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि रोटरी क्लब की विश्व के तमाम देशों में शाखाएं हैं। 1905 में रोटरी क्लब का गठन हुआ।
पवन अग्रवाल ने बताया कि 117 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई महिला कनाडा जेनिफर लोन रोटरी की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रही है उन्होंने आज से ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी को देखते हुए देशभर में महिलाओं के लिए कन्या श्री योजना के तहत साइकिल वितरण का कार्यक्रम हो रहे हैं। पूरे देश में 2100 छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही है। छात्राओं को कक्षा नौ सै कक्षा 12 तक की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जा रही है। छात्राओं का चयन सरकारी व विद्या भारती से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कि रोटरी का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को शिक्षित किया जाये उन्होंने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में छात्राओं को शैक्षिक सहायता के इलैक्ट्रानिक टेबलेट वितरित किए जायेंगे।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand IAS Transfers : उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इसके साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले
देर रात उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस नई सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं।
गढ़वाल कमिश्नर के पद से लेकर देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। वहीं बागेश्वर के जिलाधिकारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले



Breakingnews
जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…

20 हज़ार का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी, जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया था, जो न्यायिक अभिरक्षा में जेल मे है, जिस पर 26 से अधिक ज़मीन संबंधित धोखाधड़ी के अभियोग जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है।
अभियुक्त प्रदीप सकलानी भूमि धोखाधड़ी से संबंधित नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो व एक रायपुर के एक मुकदमे में वांछित था, अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई, जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे। ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है, इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट, जिसका नाम प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया, उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Breakingnews
ब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC


ब्रेकिंग : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
Cricket24 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Haridwar20 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
big news23 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Dehradun22 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Uttarkashi18 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
Ramnagar19 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Chamoli17 hours agoदोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
Cricket3 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..





































