Breakingnews
शिकायत के बाद रात्रि निरिक्षण पर पहुंचे पिथौरागढ़ डीएम।
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ के स्थान सेरी कुम्डार में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चौपाल का आयोजन कर डीएम आशीष चौहान ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से डीएम चौहान को अवगत कराया गया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया साथ ही समस्याओं का समाधान किया गया।

रात्रि चौपाल में ग्राम नगंथर की ममता देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की गई, जिस पर डीएम आशीष चौहान द्वारा स्वयं जाकर ममता देवी के आवास का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा खंड विकास अधिकारी बालम सिंह को संबंधित फरियादी की आवास संबंधी समस्या को लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम नागर कुम्डार की विधवा फरियादी सुनीता भट्ट द्वारा पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं बनने तथा विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने संबंधी शिकायत की गयी, जिस पर डीएम ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को सुनीता भट्ट की समस्या को गंभीरता से लेने तथा समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने सुनीता भट्ट को रेड क्रॉस की ओर से रुपये 10 हजार की धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए। तोक दियारी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई कि पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद पुनः पाईपलाईन उखाड़ दी गई हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधितअधिकारियों को 3 माह के अंदर समस्या का हल निकालने अथवा स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि आखिर सम्बन्धित विभाग द्वारा ऐसा क्यों किया गया।

स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र में खेल मैदान बनाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को ग्राम कुम्डार में खेल मैदान बनाए जाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी नहीं होने की समस्या से भी जिला अधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एयरटेल कंपनी से संबंधित क्षेत्र में दूरसंचार लाइन बिछाये जाने हेतु बात करने की बात कही। ग्राम कुम्डार के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने रुपए डेढ़ लाख की लागत की एक बड़ी लाइट अपनी ओर से लगाए जाने तथा 5 स्ट्रीट लाइटें ग्राम पंचायत की ओर से लगाए जाने की बात कही। ग्रामीणों द्वारा देवथ चिकित्सालय मेंआवश्यक सुविधाओं के अभाव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देवथ चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पशु चिकित्सालय में भी आवश्यक सुविधाएं नहीं होने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र हेतु रोस्टर तैयार कर समय-समय पर पशु चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाएं।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना आदि योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा योजना की जानकारी दिए जाने पर ग्राम नागर कुम्डार के ग्रामीण पूरन भट्ट द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत होटल व्यवसाय हेतु आवेदन भरा गया। इसके अलावा भी अन्य समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Breakingnews
बड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?

Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री धामी ने बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा विभाग ?
Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए।
Table of Contents
सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा
सीएम धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

नवनियुक्त मंत्रियों में किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
सीएम धामी ने इन 25 विभागों के अलावा विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं। ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।
हाल ही में किया गया था कैबिनेट का विस्तार
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, मंत्रिमंडल में पाँच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।

ये बंटवारा संतुलन साधने की कोशिश
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से ये बंटवारा संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए विभागों का पुनर्गठन किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख प्रशासनिक विभाग अपने पास रखना एक रणनीतिक कदम है, जिससे शासन की मुख्य कमान उनके नियंत्रण में बनी रहेगी, वहीं अन्य विभाग मंत्रियों को सौंपकर कार्यों का प्रभावी वितरण सुनिश्चित किया गया है।
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Cricket15 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand9 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news13 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun14 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news16 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun12 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand15 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज







































