Breakingnews
सीएम धामी ने वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उधम सिंह नगर/नानकमत्ता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ एवं छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर पड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशमेश गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व इतिहास का अनोखा अध्याय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह दिवस नई पीढ़ी को साहिबजादों के साहस, शौर्य और पराक्रम से अवगत कराता है एवं उनके बलिदान को अमर रखेगा। इन वीर बालकों ने अपने धर्म की रक्षा में बलिदान दिया। हम अपने बच्चों को ऐसे महान बलिदानियों के प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर उन्हें जागरूक करें। इन्हीं बलिदानियों की नींव पर रखी गई भारत की स्वतंत्रता, हमें हमारे कर्तव्यों का ठीक प्रकार से पालन करने की शक्ति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है, आज भारत खेल, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, निर्यात, डिजिटल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों में शुमार है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। अमृत काल में भारत निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा।

आज केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम बना रही है, वही हेमकुंड तक रोपवे बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं से उन्होंने कहा कि समय बहुमूल्य है। इस समय को हम सभी ने अपने सपनों को साकार करने में लगाना चाहिए। जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ने पर सारी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जाता है।
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakingnews
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

DEHRADUN: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन
मुख्य बिंदु
DEHRADUN: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
इसके बाद लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। राज्यपाल ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
Breakingnews
चमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त

Chamoli: खैनुरी गाँव में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले के खैनुरी गांव के निकट बराली नामक स्थान के जंगल क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, साथ ही प्रशासन और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है।
ये भी देखें – चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके
चमोली में नवजात का शव जंगल में मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति गोपेश्वर ने कोतवाली चमोली को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए फॉरेंसिक टीम और एसओजी को घटनास्थल पर भेजा, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
स्थानीय लोगों ने शव देख कर प्रशासन को दी सूचना
इस दौरान फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, ग्राम प्रधान खैनुरी और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घास काटने और पशु चराने गए लोगों ने जंगल में नवजात का शव देखा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात के शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर द्वारा खाया गया प्रतीत होता है तथा शरीर पर कई स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता के अनुसार शिशु पूर्ण विकसित था और उसकी गर्भावधि लगभग 7–8 महीने की थी।
ये भी देखें –विकास के दावे हुए फेल! चमोली से सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, बीमार को 5 KM डंडी-कंडी से ढोया
शव को जिला अस्पताल गोपेश्वर में रखा गया
इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है, जहां 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त न होने की स्थिति में विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा और डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों, आशा कार्यकर्ताओं तथा सरकारी और निजी अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी सूचना हो, तो वह कोतवाली चमोली या जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सहयोग करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Breakingnews8 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business7 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Roorkee7 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Cricket8 hours agoमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में CAN बनाम ITA के बीच वॉर्म-अप आज , जाने आज की ड्रीम 11 टीम…
Uttarakhand8 hours agoउत्तराखंड: युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप, दोस्तों के साथ बाहर गया था दोबारा नहीं लौटा
Cricket9 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Ramnagar3 hours agoरामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Udham Singh Nagar9 hours agoजसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू







































