Breakingnews
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी में किया ध्वजारोहण।
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण नगर हेतु पेयजल योजना का निमार्ण कार्य, औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण में कार्यालय भवन कक्षा कक्ष एवं सभागार का निर्माण कार्य, कर्णप्रयाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर गैरसैंण में पौधारोपण भी किया।
विधानसभा गैरसैंण के प्रांगण से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं गौरवशाली वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी के संग्राम में अविस्मरणीय योगदान देने वाले उत्तराखंड राज्य के सेनानियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
उन्होंने कहा यह देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देने वाले सैन्य और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों की स्मृति के सम्मुख नतमस्तक हो जाने अवसर है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं।
यह अमृत महोत्सव हमारे देश के समस्त महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को समर्पित है, इस समर्पण में अपने राष्ट्र को अभिनव और आत्मनिर्भर भारत में रूपांतरित करने का जन-जन का संकल्प भी समाहित है।
इस महोत्सव के उपलक्ष्य पर फहराते तिरंगे से सुसज्जित हो कर देश का एक-एक घर दुनिया को यह सन्देश दे रहा है कि हमारे प्रधानमंत्री की सुदृढ़ इच्छाशक्ति, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक राष्ट्र के रूप में हम लोग बहुत शीघ्र उस महत्वाकांक्षी स्वप्न को साकार कर लेंगे उन्होंने कहा देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत 13 स्थानों पर हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Uttarakhand News : उत्तराखंड की शांत फिजाएं इन दिनों किसी ना किसी कारण के चर्चाओं में हैं। पहले कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी
संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद दोनों राज्यों में संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, एक धमकी भरे ईमेल में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में कुछ राजनीतिक हस्तियों का भी उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई हैं।
धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और सरकारी भवनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए लागू
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संभावित हमले के समय, स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
Breakingnews
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल

Haridwar Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत
हरिद्वार में बीती रात रोडवेज बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी।
वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की दिशा में जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Cricket23 hours agoभारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकबला , जाने बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, कप्तान-उपकप्तान और मैच प्रीव्यू
Udham Singh Nagar22 hours agoजसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब
Chamoli23 hours agoचमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Udham Singh Nagar21 hours agoरूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
big news17 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
Ramnagar20 hours agoरामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
Bageshwar52 minutes agoउत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश
Cricket17 minutes agoBest WAS vs SUS Dream11 Team Today T20 Blast 2026: मैच 69 प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…











































