Breakingnews
हरिद्वार एसएसपी ने छात्रों से की अपील, परीक्षा को टालने कि गलत खबरों पर न दे ध्यान।
हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कल 12 फरवरी होने वाली पटवारी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है।
इसको लेकर अजय सिंह का कहना है कि पटवारी परीक्षा को लेकर हरिद्वार में 52 सेंटर है, जहां पर परीक्षा होनी है। इसमें 20 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। हमारे द्वारा सेंटर के आसपास धारा 144 लगाई गई है साथ ही सेंटर के क्षेत्र को जोनल और सेक्टर में डिवाइड किया गया है। जिसमें अलग-अलग थाने के प्रभारियों को सुरक्षा का दायित्व दिया गया है। इनका कहना है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को टालने कि गलत खबरें फैलाई जा रही है। किसी के पास अगर पुख्ता साक्ष्य है तो मेरे व्हाट्सएप नंबर 9411112987 पर भेज सकते हैं। साथ ही एसआईटी कार्यालय में भी आकर जानकारी दे सकते हैं मगर बिना साक्ष्यों के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत प्रचार किया गया तो उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Breakingnews
जौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Pithoragarh News : भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक और उनके समर्थकों पर मेले के मंच पर तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप हैं।
Table of Contents
कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने आपत्ति जताई।
जौलजीबी मेले में हंगामे का वीडिया हुआ था वायरल
आरोप है कि इसके बाद विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में मंच पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात भी कही गई है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में किया प्रदर्शन
वहीं, घटना के विरोध में देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने विधायक हरीश सिंह धामी समेत उनके समर्थकों राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
big news5 hours agoहरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी
Haridwar22 hours agoअंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज
Breakingnews4 hours agoरूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
big news2 hours agoलोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म
Dehradun31 minutes agoरेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी







































